E-20 पेट्रोल

मनीष कश्यप समेत 4 इंफ्लुएंसर पर FIR दर्ज, E-20 पेट्रोल और नितिन गडकरी के खिलाफ भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप 

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 4 लोगों पर E-20 पेट्रोल से संबंधित भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप लगा है.

By : News11 Bharat
मनीष कश्यप समेत 4 इंफ्लुएंसर पर FIR दर्ज, E-20 पेट्रोल और नितिन गडकरी के खिलाफ भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप 

न्यूज़ भारत 11 

दिल्ली/डेस्क: इन दिनों E-20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी हुई है.  लोग इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल  को लेकर तरह -तरह के दावे कर रहे हैं. इसी बीच बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 4 लोगों पर E-20 पेट्रोल से संबंधित भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप लगा है. साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बदनाम करने का भी आरोप लगाया गया है. मामले में बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप, देसी ब्वॉयज NCR, हर्षित राठी और अंकलेश इनवाटे इन चारों के खिलाफ नागपुर साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की है. 

नागपुर में भाजपा के सोशल मीडिया सेल के हेड शिशिर त्रिपाठी ने इस मामले में नागपुर साइबर पुलिस में औपचारिक शिकायत की थी, जिसके बाद चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. शिकायत में कहा गया है कि वीडियो को असली दिखाने के लिए इंफ्लुएंसर ने लोगों के भ्रामक इंटरव्यू लिए और इससे नितिन गडकरी की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. उन्होंने इन सभी पर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का भी आरोप लगाया है.

पुलिस का कहना है कि इन चारों लोगों ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E-20) को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाई. साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी बदनाम करने की कोशिश की गयी है.

मालूम हो हाल ही में मनीष कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में यूट्यूबर मनीष कश्यप ने आरोप लगाया था कि E20 पेट्रोल (इथेनॉल मिश्रित ईंधन) के इस्तेमाल से उनकी टोयोटा गाड़ी खराब हो गई. इस मामले पर अब नितिन गडकरी ने बताया कि कार निर्माता कंपनी द्वारा वाहन की जांच किए जाने के बाद ये दावे पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद पाए गए हैं. और अब मनीष कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 40 नामों को किया गया शामिल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.