न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आखिरकार दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने की मंजूरी मिल गई. सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को लेकर TRAI की स्टारलिंक की सिफारिशों को मंजूर करते हुए देश में सैटेलाइट इंटरनेट का रास्ता साफ कर दिया है. हालांकि अभी एक अड़चन अभी शेष है, अभी प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की भी मंजूरी हासिल करनी होगी. ट्राई स्टारलिंक के सैटेलाइट स्पैक्ट्रम के प्रस्ताव को केन्द्रीय कैबिनेट के पास भेजेगा. वहां से मंजूरी मिल जाने के ब बाद सारी बाधाएं खत्म हो जाएंगी और एलन मस्क की कम्पनी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू कर सकेगी.
बता दें कि स्टारलिंक की सैटेलाइट सेवाएं शुरुआत में ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में उपलब्ध कराई जाएंगी. दरअसल, स्टारलिंक उन इलाकों पर विशेष ध्यान दे रही है जहां फाइबर नेटवर्क बिछाना या मोबाइल टावर लगाना मुश्किल है. घनी आबादी वाले शहरों में स्टारलिंक सैटेलाइट सेवाए सीमित रह सकती हैं.
यह भी पढ़ें: छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे जब तक वापस नहीं होंगे, तब तक भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध करते रहेंगे - आदित्य साहू