न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बंगाल में कथित रंगदारी रैकेट की जांच को लेकर ED एक्शन मोड में आ गई है. ED ने आज (22 मई) सुबह बड़े पैमाने पर छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार, ED ने मुर्शिदाबाद ज़िले के कांडी शहर में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर और कालीघाट पुलिस स्टेशन के पूर्व इंस्पेक्टर-इन-चार्ज शांतनु सिन्हा विश्वास के आलीशान पैतृक आवास पर ईडी की टीम ने ताला तोड़कर धावा बोला है. बता दें, शांतनु सिन्हा विश्वास कोलकाता के कालीघाट पुलिस स्टेशन के IC और डिप्टी कमिश्नर रह चुके हैं. मौजूदा समय में वह ज़मीन से जुड़े एक वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में ED की हिरासत में हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में ED की हिरासत बंद शांतनु सिन्हा विश्वास का कांडी में एक आलीशान घर है जो कांडी नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 में स्थित है. यह घर 7 दिनों से बंद पड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार, ED के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान शांतनु सिन्हा विश्वास की बहन गौरी सिन्हा विश्वास भी मौके पर मौजूद थी. इस वजह से ED की टीम ने घर के बाहर से अभी अपनी जांच शुरू कर दी और स्थानीय लोगों से बातचीत करने के बाद आलीशान घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए.
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित तौर पर ‘सोना पप्पू’ नाम से जुड़े उगाही नेटवर्क और शांतनु सिन्हा बिस्वास से संबंधित जांच के तहत की जा रही है. जानकारी के अनुसार, ED की टीमों ने सुबह करीब 6 बजे एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी.
यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा: CBI ने गलत राज कुमार सिंह को किया था गिरफ्तार