दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के उपर 16 वर्षीय लड़के ने चलाई गोली, ये था मामला..

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के उपर 16 वर्षीय लड़के ने चलाई गोली, ये था मामला..

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के उपर 16 वर्षीय लड़के ने चलाई गोली ये था मामला

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
दिल्ली पुलिस को उपर गोली चलाने के आरोप में 16 साल के एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना उत्तर पुर्वी दिल्ली के नंदनगर इलाके की बताई जा रही है, बाइक पर सवार लड़के ने पुलिस पर कथित तौर पर गोली चला दी है. हालांकि पुलिस ने आरोपी लड़के को पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है. 

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह टीएलएम अस्पताल के पास पुलिस की एक टीम ने बिना नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल देखी, बाइक पर दो लोग सवार थे जो कि पीली मिट्टी पार्क के तरफ से आ रहे थे. 
अधिकारी के अनुसार जब उन्हे रुकने का इशारा किया गया. दोनों ने तेजी से फिर भागने की कोशिश की, पुलिस ने जब पीछा किया तो बाइक में पीछे बैठा युवक ने पुलिस हेड कांस्टेबल पर गोली चला दी. गणिमत रही कि गोली पुलिस को नहीं लगी. 
इसी दौरान दोनों बाइक सवार संदिग्धों का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर ही गिर गए. अधिकारी ने कहा कि एक युवक भागने पर सफल रहा पर जिसने गोली चलाई पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया है. 

लड़के के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए गए साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त किए गए हैं जो कि नरेला इलाके से चुराई हुई बताई जाती है. पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है, पुलिस पिछली संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः- बुजुर्ग का मेट्रो में पेशाब करते हुए वीडियो हुआ वायरल, लोग अपने तरीके से देने लगे प्रतिक्रिया

संबंधित सामग्री

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

झारखंड

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

अगलगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें - अग्निशमन हुसैनाबाद

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

झारखंड

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष