दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था

BRICS सम्मेलन के चलते बदली दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर जाने से बचें

सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है.

By : Dipali Kumari
BRICS सम्मेलन के चलते बदली दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर जाने से बचें

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज शनिवार से दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आगाज होने वाला है. शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनियाभर से दिगग्ज नेता भारत पहुंचे हैं. सम्मलेन को लेकर पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है. सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है. दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, आज सुबह 9:30 बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों नियंत्रित रहेगी. 

मध्य दिल्ली को शहर के अन्य हिस्सों उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने वाले मुख्य रास्तों पर भी गाड़ियां रोक-रोक कर या डाइवर्ट करके चलाई जाएंगी.

इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 

  • रिंग रोड और मथुरा रोड
  • भैरों मार्ग और तिलक मार्ग
  • इंडिया गेट / सी-हेक्सागन क्षेत्र
  • सरदार पटेल मार्ग और पटेल रोड
  • एनएच-48 और परेड रोड
  • लुटियंस दिल्ली की प्रमुख सड़कें

दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने सफर में अतिरिक्त समय लेकर निकलें और निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें. पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का चयन करने और ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.
हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक व आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में आज जुटेंगे दिग्गज नेता, दुनिया की नजरें दिल्ली पर; देखिए पूरा शेड्यूल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.