न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाना और जनता का भरोसा जीतना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब उसे आलोचना से बाहर नहीं रखा जाए. इसी संदर्भ में उन्होंने न्यायपालिका पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कभी भी खुद को जांच के दायरे से बाहर रखकर न्यायपालिका जनता का भरोसा नहीं जीत सकती. न्यायतंत्र को जांच, सवाल और आलोचना के लिए तैयार रहना चाहिए.
CJI सूर्यकांत दिवंगत पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता रामजेठ मालानी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आए थे, वहीं उन्होंने अपनी यह बात रखी. पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता रामजेठ मालानी के जन्मदिन के मौके पर पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता रामजेठ मालानी के जन्मदिन के मौके'जस्टिस सीन टू बी डन: ट्रांसपेरेंसी एंड पब्लिक ट्रस्ट एज पिलर्स ऑफ द लीगल सिस्टम' पर यह कार्यक्रम आयोजित था. कार्यक्रम में जस्टिस कांत संस्थागत जवाबदेही और आत्म-सुधार के लिए अदालती कामकाज की निष्पक्ष, जानकारी वाली और रचनात्मक आलोचना पर अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा कि कोई भी अदालत खुद को जांच से परे रखकर जनता का भरोसा नहीं जीत सकती है.