पुरी रथ यात्रा
Exclusive

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

By : Ark Sahuliyar
पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

न्यूज़11 भारत 
पुरी/डेस्क:
ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक श्रद्धालु को भीड़ के बीच अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई थी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ग्रैंड रोड पर बढ़ी भीड़ बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन करने और रथ खींचने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता गया और लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. कुछ ही देर में कई श्रद्धालु संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. भीड़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

पुलिस और बचाव दल ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस के जरिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया. प्रशासन का कहना है कि हालात पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई.

घटना की जांच शुरू, आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार
हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक घायलों की आधिकारिक संख्या और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने के सटीक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- मेदिनीनगर सब्जी मंडी और बस स्टैंड में अभद्र व्यवहार पर जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की चेतावनी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.