न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पंजाब के लुधियाना में हिंदी न्यूज़ चैनेल आजतक की मैनेजिंग एडिटर व एंकर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ अरुण पूरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं. उनपर वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप हैं. जानकारी के अनुसार भारतीय वाल्मीकि धरम समाज की शिकायत के मुताबिक एफआईआर दर्ज की गई हैं.
संत वाल्मीकि को लेकर अभद्र टिप्पणी
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि अंजना ओम कश्यप ने प्राचीन संत वाल्मीकि को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. उनका यह शो चैनेल के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर प्रसारित किया गया था. वाल्मीकि धरम समाज ने उनकी टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए पूरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही हैं. संगठन ने यह धमकी दी है कि राष्ट्रिय स्तर पर इस मुद्दे को उठाया जायेगा और प्रदर्शन भी किया जाएगा.
sc/st एक्ट की धारा 3 (1)(v) और सेक्शन 299 के तहत केस दर्ज
संगठन के राष्ट्रिय संयोजक चौधरी यशपाल ने कहा, हम कश्यप की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हैं. उन्हें अपने शब्दों के लिए नेशनल चैनेल पर वाल्मीकि समाज से माफ़ी मांगनी होगी. संगठन के मुख्य संचालक और आम आदमी पार्टी नेता विजय दानव ने कहा कि, हम चाहते है कि तत्काल अंजना ओम कश्यप की गिरफ्तारी हो. जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ sc/st एक्ट की धारा 3 (1)(v) और सेक्शन 299 के तहत केस दर्ज किया गया हैं.
यह भी पढ़े: झारखंड: बलसिरिंग में पुलिस मुठभेड़; सुजीत सिन्हा गिरोह का अपराधी आफताब घायल, दो गिरफ्तार