छठ के लिए बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल, 2 की हालत गंभीर

छठ के लिए बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल, 2 की हालत गंभीर

छठ के लिए बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी 20 घायल 2 की हालत गंभीर

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
दिवाली के बाद छठ पूजा के लिए बिहार लौट रहे यात्रियों से खचाखच भरी एक बस उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह बस राजस्थान के जयपुर से बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी. बिहार बॉर्डर से महज 500 मीटर पहले नेशनल हाईवे-28 पर सलेमगढ़ फोरलेन पर बहादुरपुर चौकी के पास गुरुवार तड़के बस बेकाबू होकर पलट गई. इस हादसे में मिली जानकारी के अनुसार 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बताया गया कि बस में क्षमता से कहीं अधिक यात्री सवार थे. बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. पलटी हुई बस के अंदर फंसे यात्रियों को आसपास से दौड़े आए गांववालों ने किसी तरह बाहर निकाला. इस हादसे की वजह से काफी देर तक फोरलेन पर यातायात रुका रहा.

पुलिस ने घायलों को दुर्घटनास्थल के पास स्थित अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को पड़रौना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का तमकुही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है.
हादसे के बाद कई लोगों ने त्योहारी सीजन में घर लौट रहे लोगों की दिक्कतों पर बात की और कहा कि प्राइवेट बस वाले अत्यधिक भीड़ होने पर सवारियों की परेशानी पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते.
हादसे की सूचना मिलने पर जिले के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. एसडीए आकांक्षा मिश्रा ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और अस्पताल में भी घायलों का हालचाल लिया. पुलिस घायलों के परिवारीजनों को सूचना दे रही है. 

यह भी पढ़े: जमशेदपुर: नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश में जेल वार्डन गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों से हुई झड़प

संबंधित सामग्री

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

भरनो में पेयजल समस्या को लेकर बैठक,खराब चापानल-जलमीनार की सूचना तुरंत देने के निर्देश

झारखंड

भरनो में पेयजल समस्या को लेकर बैठक,खराब चापानल-जलमीनार की सूचना तुरंत देने के निर्देश