राजनीति

नई टीम के साथ बीजेपी आज करेगी यूपी के चुनाव का शंखनाद, पहली कार्यकारिणी की बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति

बीजेपी की नई टीम है युवा और अनुभव का संगम<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नई टीम के साथ बीजेपी आज करेगी यूपी के चुनाव का शंखनाद, पहली कार्यकारिणी की बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अभी काफी समय है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी से चुनावी मोड में आ गई है. पंजाब ही नहीं, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियां उसने अभी से शुरू कर दी है. 64 सदस्यीय बीजेपी की नई टीम ने मोर्चा सम्भाल लिया है. इसको लेकर लखनऊ में पार्टी की कार्यकारिणी बैठक भी होने वाली है. BJP के नवनियुक्त पदाधिकारियों की यह पहली बैठक है. मगर यह बैठक बेहद खास है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पार्टी की नई टीम को चुनावी प्रबंधन संबंधी मंत्र देंगे और उनमें जोश भी भरेंगे. बीजेपी की कार्यकारिणी की इस बैठक को 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद समझा जा रहा है.

बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिस नई टीम का गठन किया है. उसमें 46 पदाधिकारी हैं.  जिनमें राज्य उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव शामिल हैं. छह क्षेत्रीय अध्यक्ष और पार्टी विंग्स (मोर्चों) के छह प्रमुख भी नियुक्त किए गए हैं। छह और लोगों को ऑफिस सेक्रेटरी और प्रवक्ता के तौर पर शामिल किया गया है. इस नई टीम की सबसे बड़ी विशेषता है कि बड़ी संख्या में युवा चेहरों को मौका दिया गया है. यानी युवा और  अनुभवी लोगों के संगम के साथ बीजेपी आसन्न विधानसभा चुनाव में उतर रही है.

वैसे तो बीजेपी हर समय चुनावी मोड में रहती है. लेकिन भाजपा की नई बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करेगी. इसके अलावा सामाजिक आधार पर पार्टी की पकड़ कैसे मजबूत किया जाए यह भी पार्टी की रणनीति में शामिल होगा. इसके अलावा भी विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक पकड़ बढ़ाने में पार्टी कोई कोर कसर नहीं रख छोड़ेगी.

यह भी पढ़ें: स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत, मैदान में उतरते टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.