सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 40 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ बने ‘Dock Pilot’, ट्...

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 40 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ बने ‘Dock Pilot’, ट्रेनिंग के बाद मिलेगी पक्की नौकरी

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका 40 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ बने ‘dock pilot’ ट्रेनिंग के बाद मिलेगी पक्की नौकरी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अगर आप समुद्र और जहाजों की दुनिया में करियर बनाना चाहते है तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (Shyama Prasad Mukherji Port) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया हैं. हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स (Haldia Dock Complex HDC) ने अप्रेंटिस डॉक पायलट (Apprentice Dock Pilot) के पदों पर भर्ती निकाली हैं. इसमें उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹40,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद परीक्षा पास करने पर ₹50,000 से ₹1,60,000 रुपये तक सैलरी वाली स्थायी नौकरी भी मिल सकती हैं.


Dock Pilot क्या होता हैं?
डॉक पायलट वो विशेषज्ञ अधिकारी होता है, जो बंदरगाह के अंदर आने-जाने वाले जहाजों को सुरक्षित तरीके से नेविगेट करने का काम करता हैं. समुद्र की गहराई कम होने या मार्ग जटिल होने पर डॉक पायलट ही जहाज को सही दिशा दिखाता है और डॉक या जेटी तक सुरक्षित पहुंचाता हैं. सरल शब्दों में कहें तो डॉक पायलट समुद्री बंदरगाहों का “नेविगेशन गाइड” होता हैं.


कैसे करें अप्लाई?

  • भर्ती संगठन: श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स
  • पद का नाम: अप्रेंटिस डॉक पायलट (मरीन ऑपरेशन डिवीजन, HDC)
  • कुल पद: 03
  • आवेदन शुरू: 24 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2025
  • उम्र सीमा: अधिकतम 25 वर्ष (OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट)
  • ट्रेनिंग स्टाइपेंड: 40,000 रूपए प्रति माह
  • नियमित सैलरी: ₹50,000 - ₹1,60,000 प्रति माह (ट्रेनिंग के बाद)
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू

 

योग्यता क्या चाहिए?
उम्मीदवार के पास 2nd Mate (FG) Certificate या B.Sc Nautical Science की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा आवेदन तिथि के अनुसार 25 वर्ष निर्धारित की गई हैं.


आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट smp.smportkolkata.in पर जाएं.
  • “Job Opening” सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सब्मिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन की एक प्रिंट कॉपी रख लें.


क्यों खास है ये मौका?
यह भर्ती न सिर्फ एक सरकारी नौकरी का मौका है, बल्कि यह भारत के समुद्री क्षेत्र में करियर शुरू करने का एक प्रतिष्ठित अवसर भी हैं. डॉक पायलट बनने से आपको समुद्री ऑपरेशंस, जहाज नेविगेशन और पोर्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करने का अनुभव मिलेगा, जो भविष्य में और भी बड़े अवसरों के दरवाजे खोल सकता हैं.


यह भी पढ़े: क्या मैं मर जाउंगी.. मरने से पहले गर्लफ्रेंड पूछती रही यही सवाल, प्यार में पागल बॉयफ्रेंड ने मारा 18 बार चाकू
 

संबंधित सामग्री

झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट.. जानें कहां और कैसे देखें नतीजे

झारखंड

झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट.. जानें कहां और कैसे देखें नतीजे

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त

झारखंड

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त

विश्व पृथ्वी दिवस: हरियाली फैलाकर पृथ्वी बचाने के संकल्प का दिन

झारखंड

विश्व पृथ्वी दिवस: हरियाली फैलाकर पृथ्वी बचाने के संकल्प का दिन

रांची: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भार्गव सिंह हत्याकांड के कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

झारखंड

रांची: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भार्गव सिंह हत्याकांड के कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले पानी जरूरी! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ की घंटी

देश-विदेश

स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले पानी जरूरी! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ की घंटी