दीपोत्सव के लिए फूलों से सज रही अयोध्या

दीपोत्सव के लिए फूलों से सज रही अयोध्या, घाटों पर दीये बिछाने का काम शुरू

By : Shreya Suman
दीपोत्सव के लिए फूलों से सज रही अयोध्या, घाटों पर दीये बिछाने का काम शुरू

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
दीपोत्सव- 2025 की सफलता के लिए अयोध्या में राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. गुरूवार को राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर से वालेंटियर को बसों से घाटों पर दीए बिछाने के लिए रवाना किया गया. राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 18 अक्तूबर तक 28 लाख दीए बिछाए जाएंगे, जिसके लिए विभिन्न घाटों पर 32 हजार वालेंटियर तैनात किए जाएंगे.

26 लाख 11 हजार 101 दीप प्रज्जवलित होंगे 
रामनगरी में 19 अक्तूबर को भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा. नवें दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार 101 दीप प्रज्जवलित करके विश्व रिकार्ड बनाने की मंशा है. राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 28 लाख दीए बिछाने का लक्ष्य रखा गया है. विवि के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने राम की पैड़ी पहुंचकर घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि राम पर्व दीपोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने का संकल्प हम सभी का सौभाग्य है.

अयोध्या में जगमग होंगे वार्ड, फूलों से सजेंगे मार्ग
सनातन संस्कृति की पावन नगरी प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में दीपोत्सव के रंग में सराबोर होने को तैयार है. इस पर्व की आभा से अयोध्या धाम न केवल दीपों की जगमगाहट से नहाएगी, बल्कि फूलों की सजावट और स्वच्छता के संकल्प से भी आनंदित रहेगी.

1500 से अधिक सफाई कर्मियों की फौज उतारी गई 
रामपथ, भक्ति पथ और अन्य प्रमुख मार्गों की रेलिंग फूलों की मालाओं से सजाई जाएगी, जो अयोध्या की शोभा को और निखारेगी. नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि 1500 से अधिक सफाई कर्मियों की फौज उतारी गई है. 54 सुपरवाइजर्स की देखरेख में ये कर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. इस बार के दीपोत्सव में धर्म के साथ कर्तव्य का प्रदर्शन झांकियों के रूप में दिखेगा. कुल मिलाकर 22 झांकियां साकेत महाविद्यालय के प्रांगण में बनाई जा रही हैं, जिसमें 15 सरकार की योजनाओं को दिखाएंगी और बाकी सात झांकियां रामायण के प्रसंगों पर आधारित होंगी.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की दस्तक! सुबह की सिहरन और दिन में गुनगुनी धूप से बदला मौसम का मिजाज

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.