प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में जानलेवा हमला, खुद को टॉयलेट में बंद कर बचाई जान

By : Mansi Kumari
प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में जानलेवा हमला, खुद को टॉयलेट में बंद कर बचाई जान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
प्रयागराज में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया. आशुतोष ब्रह्मचारी उस समय गाजियाबाद से रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज आ रहे थे, जब अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उन पर वार किया.

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि वे रीवा एक्सप्रेस के एच-1 कोच में सफर कर रहे थे. फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच एक व्यक्ति ने अचानक उन पर हमला कर दिया. हमले से घबराकर आशुतोष ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया, जिससे उनकी जान बच गई. इस हमले में आशुतोष को शरीर पर कई जख्म के निशान आए. ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए कॉल्विन अस्पताल, प्रयागराज ले जाया गया.

पुलिस में शिकायत और जांच
घटना के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं. रेलवे स्टाफ और ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही हैं. साथ ही कोच और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. आशुतोष ने हमले के पीछे साजिश की आशंका जताई और इसका संबंध शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जोड़ा. आशुतोष ने पूर्व में शंकराचार्य और उनके सहयोगी के खिलाफ नाबालिगों के यौन शोषण का केस दर्ज कराया था. इस घटना के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी के आरोपों को खारिज किया. उनका कहना था कि आशुतोष कोई संत नहीं, बल्कि हिस्ट्रीशीटर हैं. 

यह भी पढ़े: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला, तेहरान में तेल डिपो में लगी भीषण आग

संबंधित सामग्री

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

करमा पर्व की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया.

जामताड़ा के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत 

जामताड़ा के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत 

जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. तीनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब की ओर चले गए थे.

घाघरा के चपका में एक महीने से जमीन पर पड़ी शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा, जिम्मेदारों की संवेदनशीलता पर सवाल

घाघरा के चपका में एक महीने से जमीन पर पड़ी शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा, जिम्मेदारों की संवेदनशीलता पर सवाल

17 नवंबर को चौथी पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि से पहले उठी बड़ी चुनौती क्या समय रहते सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित होगी प्रतिमा