न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को झारखंड की दो सीटों समेत देश के 10 राज्यों की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की है. जून-जुलाई में इन 24 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, इनके स्थान पर राज्यसभा में अब कुछ नए चेहरे देखने को मिलसकता है. जिन राज्यों की ये सीटें खाली हो रही हैं, उनमें आंध्र प्रदेश से 4, गुजरात से 4, कर्नाटक से 4, मध्य प्रदेश से 3, झारखंड से 2, राजस्थान से 3, मणिपुर से 1, मेघालय से 1, अरुणाचल प्रदेश से 1 और मिजोरम में 1 सांसद हैं.
कई दिग्गज नेताओं की हो रही विदाई
राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए जिन सांसदों की विदाई होने वाली है, उसमें भाजपा और कांग्रेस समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं. इन दिग्गज नेताओं, में मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और राजस्थान से रवनीत सिंह शामिल हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कार्यकाल समाप्त होने वाला है.
बड़े राजनेताओं में कर्नाटक से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है. बता दें कि खड़गे वर्तमान में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं.
झारखंड से जिन 2 सीटों पर चुनाव होने वाला है, उनमें से एक झामुमो के सीट शिबू सोरेन की भी सी है. शिबू सोरेन का 4 अगस्त, 2025 को निधन हो गया था.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में Playoff की चौथी सीट पर कौन? राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स या फिर कोलकाता नाईट राइडर्स कौन होगा Knockout?