नई दिल्ली में AICC के राष्ट्रीय सलाहकार परिषद-अल्पसंख्यक विभाग की बैठक, देशभर से...

नई दिल्ली में AICC के राष्ट्रीय सलाहकार परिषद-अल्पसंख्यक विभाग की बैठक, देशभर से आए नेताओं ने लिया भाग

नई दिल्ली में aicc के राष्ट्रीय सलाहकार परिषद-अल्पसंख्यक विभाग की बैठक देशभर से आए नेताओं ने लिया भाग 

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
नई दिल्ली स्थित All India Congress Committee के इंदिरा भवन में आयोजित National Advisory Council, Minority Department की महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से आए मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई. बैठक के दौरान सभी सदस्यों को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर दिया गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi ने कहा कि पार्टी के भीतर संवाद और विचारों की स्पष्टता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से कहा कि जो भी समस्याएं और सुझाव हों, उन्हें खुलकर रखा जाए ताकि संगठन और अधिक मजबूत बन सके.

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने झारखंड सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए विशेष रूप से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी झारखंड की मजबूत आवाज हैं, जो हमेशा दलितों, आदिवासियों, गरीबों एवं विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज पर होने वाले अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से लड़ते रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है क्योंकि वे हर वर्ग की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं.

बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी केवल नेता नहीं बल्कि एक संघर्षशील योद्धा हैं, जो निर्भीक होकर भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि राहुल गांधी जी की विचारधारा और संघर्ष को मजबूती दें तथा जनता के मुद्दों को बुलंद आवाज के साथ उठाएं. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा और उसकी आईटी सेल लगातार विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास करती है. गोदी मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है, लेकिन सच्चाई और जनता की ताकत के सामने झूठ ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे डरने या झुकने वाले नहीं हैं क्योंकि वे राहुल गांधी की विचारधारा के सच्चे सिपाही हैं और जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेंगे.

इस अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने Imran Pratapgarhi की भी सराहना करते हुए कहा कि उनकी आवाज में ताकत है और वे लगातार राहुल गांधी की सोच और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को देशभर में मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं. बैठक के दौरान K. C. Venugopal ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को मजबूती से पहुंचाना होगा. बैठक में नासिर, Naseer Ahmed, सांसद मोहम्मद अजीजुद्दीन एवं कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए मंत्री, सांसद, विधायक एवं कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी National Advisory Council, Minority Department की बैठक प्रत्येक तीन महीने पर आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक मुद्दों की समीक्षा की जाएगी.

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस सेवा के 12 पदाधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट 

 

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश