रिश्तों में दरार का खौफनाक अंजाम! भांजे ने अध्यापिका मामी पर फेंका तेजाब, दो बच्चे भी झुलसे

रिश्तों में दरार का खौफनाक अंजाम! भांजे ने अध्यापिका मामी पर फेंका तेजाब, दो बच्चे भी झुलसे

रिश्तों में दरार का खौफनाक अंजाम भांजे ने अध्यापिका मामी पर फेंका तेजाब दो बच्चे भी झुलसे

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर पंजाब के गुरदासपुर जिले से निकल के सामने आ रही है. जहां एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ा रही अध्यापिका पर एक नौजवान ने तेजाब फेंका है. इस हमले में अध्यापिका समेत उनके पास बैठे दो मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं. वहीं इस घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई है.

वहीं बताया हा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक खेतों की ओर भाग रहा था. जिसे ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिय और पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पीड़ित अध्यापिका का रिश्ते में भांजा लगता है.

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अध्यापिका सुबह 10:30 बजे विद्यार्थियों को पढ़ा रही थी. उसी वक्त आरोपी युवक क्लास रूम में आया और तेजाब की बोतल से सीधा अध्यापिका के चेहरे पर फेंक दिया. हमले के समय अध्यापिका के पास दो छात्र-छात्राएं प्रभजोत कौर और अजीत सिंह भी तेजाब की छींटों से झुलस गए.

वहीं पुलिस के द्वारा घटना के बाद की गई जांच में सामने आया कि आरोपी युवक पीड़ित अध्यापिका का रिश्ते में भांजा लगता है. वहीं इस मामले को लेकर पूरी जानकारी देते हुए डीएसपी हरगोबिंदपुर हरीश बहल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका सामने आ रही है. अपनी बातों को आगे रखते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल वह हमले के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: सदर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन सेंटर, एमआरआई और सीटी स्कैन के लिए जगह अनिवार्य

संबंधित सामग्री

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झारखंड

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

झारखंड

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

आदिवासियों पर हुए अत्याचारों का हिसाब लेगा समाज -चम्पाई सोरेन

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

झारखंड

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

झारखंड

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

झारखंड

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया