न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह भीषण हादसा हुआ है. इंदौर जा रही एक बस की एक ट्रक से जोरादार टक्कर हो गयी, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. आग ने काफी भीषण रूप धारण कर लिया है, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए है. आग लगने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ. घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना की जांच चल रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. यह हादसा राजस्थान के दौसा के समीप हुआहै। बस हरिद्वार से इंदौर जा रही थी. दौसा के पास पहुंचने के बाद बस असंतुलित हो गई और एक ट्रक से टकरा गई.
यह भी पढ़ें: दो साल की मासूम ने खेल-खेल में पकड़ लिया करैत सांप, हालत बिगड़ने पर रिम्स रेफर