न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- सोशल मीडिया में इन दिनों एक ऑडियो काफी वायरल हो रही है, एक महिला जो कि बैंकर हैं एक आर्मी के जवान से इस तरह बात करते हुए नजर आ रही है, जिसे सुनकर लोग भड़कते नजर आ रहे हैं. सेना के जवानों के लिए इस तरह के भाषा कै प्रयोग अपमानजनक बता रहे हैं. हालांकि बैंक ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि ऑडियो क्लिप में जो महिला है उसे मुंबई के HDFC बैंक की लोन रिकवरी एजेंट बताया जा रहा है. सोशल मीडिया में वायरल हुए पेज पर इनका नाम अनुराधा वर्मा बताया जा रहा है. जैसे ही संवाद शुरु होता है महिला सामने वाले शख्स से झगड़ती नजर आती है. महिला इधर से कहती है कि , “तुम्हें मैसेज का जवाब तो देना चाहिए कि कोई दिक्कत है, इसर आगे से जवाब आते है कि पैसे से संबंधित उसे कोई बात समझ नहीं आया. ये सुनकर महिला कहती है कि अरे बताया तो 75 बार अब तुम गवार हो तो हम क्या कर सकते हैं. पढ़े लिखे रहते तो किसी अच्छे कंपनी में जॉब कर रहे होते. ग्वार हो इसलिए बॉर्डर पर हो. किसी के हक का खाना नहीं खाना चाहिए इसी से बच्चे विकलांग पैदा होते हैं और ऐसे ही लोग शहीद हो जाते हैं. महिला आगे पोन पर और भी बदतमीजी करती नजर आती है.
HDFC Bank female employee went to the extreme of misbehaving with a military personnel over a loan
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 18, 2025
pic.twitter.com/iYMEyBreMQ
लोगों का फूटा गुस्सा
वायरल वीडियो के बाद लोग महिला पर कड़ी नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं. महिला के उपर जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की जा रही है. कई यूजर्स तो HDFC बैंक टैग बी किया है और जवाब भी मांगा है. लोगों का कहना है कि एक सैनिक के लिए इस तरह का भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है. एक यूजर ने लिखा “अरे वह बॉर्डर में है तभी तू आज चपड़-चपड़ कर रही है.” मामला आगे बढ़ने से HDFC बैंक ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी कर अनुराधा वर्मा के बैंक कर्मचारी होने से इनकार किया है.
बैंक ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हमारे बैंक में अनुराधा वर्मा नाम का कोई कर्मचारी काम नहीं करती. उन्होने ये भी कहा कि ऑडियो में सुनाई देने वाला व्यव्हार अस्वीकार्य है और HDFC बैंक इन मुल्यों को नहीं दर्शाता है. फिलहाल महिला के ऑडियो की प्रमाणिकता या इसमें शामिल महिला की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है. न्यूज11 ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ेंः- कौन हैं DU के नए प्रेसिडेंट जिनके लिए संजय दत्त व सोनू सूद ने मांगा था वोट, पिता हैं शराब कारोबारी..