हाइवे पर निकला 10 फीट का अजगर, स्नैक कैचर के सूझबूझ से टला हादसा, सांप को रेसक्य...

हाइवे पर निकला 10 फीट का अजगर, स्नैक कैचर के सूझबूझ से टला हादसा, सांप को रेसक्यू कर छोड़ा गया जंगल में..

हाइवे पर निकला 10 फीट का अजगर स्नैक कैचर के सूझबूझ से टला हादसा सांप को रेसक्यू कर छोड़ा गया जंगल में

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
राजस्थान के कोटा के नेशनल हाइवे में देर रात लगभग 10 फीट का एक लंबा अजगर निकल कर सामने आया, अजगर देखने के बाद वाहनों की रफ्तार अचानक से थम गई. टोल स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ियों को रोक दिया फिर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने आधा घंटा के मेहनत के बाद अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया. 

कोटा जिले में देर रात नेशनल हाइवे में अजगर निकलने से अचानक से अफरा तफरी मच गई. रात के करीब एक बजे एक अजगर धीरे धीरे सड़क पार कर रहा था. टोल कर्मियों ने अचानक से गाड़ी की रफ्तार कम कर दी ताकि कोई दुर्घटना न घट सके. सड़क पार करते हुए अजगर टोल प्लाजा के वाहन वजन करने वाले मशीन के नीचे जाकर छिप गया. टोल स्टाफ ने इसकी जानकारी तुरंत शिफ्ट इंचार्ज को दी, मौके पर इंचार्ज ने स्नैक कैचर को बुलाया. करीब आधे घंटे कड़ी मेहनत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

स्नैकर गोविंद शर्मा ने बताया कि अजगर करीब 10 फीट लंबा और काफी भारी था. संभवता पास के ही एक जंगल से भटक कर आया था. बताया जा रहा है कि समय रहते अगर टोल कर्मियों ने गाड़ी नहीं रोकता तो अजर किसी बड़े वाहन के चपेट में आ सकता था. 

अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा 
रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रुप से लाडपुरा जंगल में छोड़ दिया गया. इस मामले की सूचना वन विभाग को दी गई. स्नैकर ने न सिर्फ सांप की जान बचाई बल्कि हादसे को भी होने से बचाया. 

ये भी पढ़ेंः- Germany Time Change: जर्मनी में 1 घंटा कम हुआ समय, Daylight Saving Time के हिस्से के रूप में पीछे हुई घड़ी की सुई

संबंधित सामग्री

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

झारखंड

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

अगलगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें - अग्निशमन हुसैनाबाद

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

झारखंड

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष