न्यूज़11 भारत
लाइफस्टाइल/डेस्क: तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत महत्तव रखता है. इस पर्व पर महिलाएं पूजा-पाठ के साथ व्रत रखती हैं. और सभी के घरों में अलग-अलग पकवान भी बनाए जाते हैं. तीज का त्योहार झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में खासकर मनाया जाता है, इस दिन सभी घरों की रसोई त्योहार की खुशबु से महक उठती है. आईए जानते हैं. ऐसी 5 पारंपरिक पकवानों के बारे में, जिनका स्वाद त्योहार को और खास बना देता है.
1. गुजिया
तीज के पर्व पर गुजिया बनाना खास परंपरा है. इस पकवान को हर जगह अलग नाम से भी जाना जाता है, जैसे बिहार और झारखंड में इसे पेड़किया, पिड़किया या पुरुकिया कहा जाता है. वहीं उत्तर प्रदेश में इसे गुजिया या गुझिया कहा जाता है. इसे बनाने का तरीका भी काफी सरल होता है. मैदा और आटे की पतली परत में खोया, मावा और चीनी की भरावन डालकर इसे तैयार किया जाता है. फिर इसे गरम तेल में तल लिया जाता. जब पूरा परिवार इसे बनाने के लिए बैठता है, तो इसकी मिठास और भी बढ़ जाती है.
2. घेवर
अब अगर राजस्थानी तीज की बात हो रही हो, तो घेवर सबसे पहले मन में आता है. जालीदार और खोये का ताज पहना हुआ यह मिठाई खास तौर पर तीज और सावन में बनाई जाती है.
3. मालपुआ
मैदा, दूध और चीनी से तैयार मालपूआ तीज के पारंपरिक पकवानों में शामिल है. इसे भी तलकर चाशनी में डुबाया जाता है. कई जगह तो इसे रबड़ी के साथ भी परोसा जाता है.
4. खीर
त्योहारों पर खीर बनाना भारतीय घरों की पुरानी और पारंपरिक परंपरा है. दूध, चावल, चीनी और मेवो से बनने वाली खीर पुजा के बाद प्रसाद के रुप में भी परोसा जाता है.
5. ठेकुआ
बिहार और झारखंड में ठेकुआ का खास महत्व है. इसे तीज के अलावा छठ महापर्व पर भी बनाया जाता है. गुड़, आटा और घी से बनायी गई, यह पारंपरिक पकवान त्योहार में काफी पसंद किया जाता है.