105 वर्ष के कैदी को मिली रिहाई

105 वर्ष के कैदी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सालों के लंबे इंतेजार के बाद मिली रिहाई

उम्र देखकर अदालत ने दी जेल से रिहाई

By : Ark Sahuliyar
105 वर्ष के कैदी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सालों के लंबे इंतेजार के बाद मिली रिहाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
सुप्रीम कोर्ट से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है. देश की सर्वोच्च अदालत ने उम्रकैद की सजा काट रहे एक 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी को सालों के इंतेजार के बाद रिहाई दे दी है. कैदी वर्ष 1994 में एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. 

कौन है रसिक चन्द्र मंडल 
रसिक चन्द्र मंडल का जन्म 1920 में बंगाल के मालदा में हुआ था. 1994 में एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद साल 2020 में उन्होंने अंतरिम जमानत के लिए आवेदन दिया था. जिसके बाद साल 2024 में उन्हें पैरोल दी गई. अब मामले की सुनवाई करते हुए CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने रसिक चन्द्र मंडल के उम्र का ख्याल रखते हुए अंतरिम रिहाई को जेल से 'समय से पहले रिहाई' में बदल दिया. 

1994 में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले व्यक्ति ने अपनी जिंदगी के 100 से ज्यादा साल पूरे कर लिए हैं. उनकी उम्र इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात रही. सुप्रीम कोर्ट ने भी हैरानी जताई कि 1920 में जन्मा व्यक्ति आज भी ज़िंदा है और अपने मामले की सुनवाई के लिए अपने वकीलों को निर्देश भी दे रहा है. 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

संबंधित सामग्री

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

भालू ने महिला की छाती को नाखूनों से नोच दिया और जांघ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

मामले के आरोपी ने 30 सितंबर को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी.