Saturday, Jul 19 2025 | Time 04:03 Hrs(IST)
झारखंड » हजारीबाग


31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क
: आगामी 31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर आएंगी. राज्य सरकार को राष्ट्रपति भवन से सूचना भेज दी गई हैं. जिसके मुताबिक, 1 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और जिसके बाद देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी. दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर जाएंगी. बता दें कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. इसको लेकर देवघर में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है.

 

 

 


अधिक खबरें
BREAKING: हजारीबाग खनन विभाग में ED की दबिश, अवैध खनन से जुड़े मामले की कर रही जांच
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 4:06 AM

हजारीबाग खनन विभाग में ED ने दबिश दी है. 5 सदस्यों की टीम जिला खनन कार्यालय पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक अवैध खनन से जुड़े मामले की जांच ED कर रही है.

हजारीबाग के चिंतपूर्णी प्लांट में जोरदार धमाका, मजदूरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 7:47 AM

गुरुवार को करीब 9:30 बजे जिले के चर्चित चिंतपूर्णी प्लांट में एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पुरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, धमाका प्लांट की छह नंबर भट्ठी में उस समय हुआ, जब मजदूर काम कर रहे थे. अचानक तेज आवाज के साथ चारों ओर धुआं फैला गया.

वन विभाग के दो सदस्यीय ज्वाइंट जांच कमिटी रिपोर्ट में खुलासा, FC कंडीशन का उल्लंघन कर सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन कर रही है NTPC
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 2:38 PM

NTPC पकरी बरवाडीह कोल परियोजना में FC कंडीशन संख्या 9 का उल्लंघन कर सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन कर रहा है, जिससे मानवीय जीवन, वन जीवों एवं वनों का काफी नुकसान हो रहा हैं. EC में शर्त संशोधन लेकर FC का उल्लंघन कर रहा है, जिसका कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए लेकिन वन विभाग इस रिपोर्ट को दबाकर बैठी हैं.

उपायुक्त ने सम्प्रेक्षण गृह, हजारीबाग का किया निरीक्षण, बच्चों से की बातचीत, पढ़ाई तथा अन्य सुविधाओं की ली जानकारी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 1:48 PM

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को सम्प्रेक्षण गृह, हजारीबाग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण परिसर का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण की शुरुआत मुख्य द्वार से की गई, जहां आगंतुकों के आगमन-प्रस्थान पंजी की जांच की गई.

पार्किंग प्रस्ताव के बावजूद हज़ारीबाग कमिश्नरी मुख्यालय यातायात की समस्या से जूझ रहा, अपने बागों के लिए फेमस हजारीबाग, अब जाम के कारण प्रसिद्ध
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 1:42 PM

हजारीबाग में सड़कों का डिजाइन अंग्रेज डीसी बाडम ने तैयार किया था. अंग्रेज के जमाने में हजारीबाग की प्राकृतिक आबोहवा अच्छी रहने के कारण देश की राजधानी बनाने की कल्पना की गई थी. इस बात का उल्लेख गजट में भी मिलता है.