Monday, Aug 11 2025 | Time 01:40 Hrs(IST)
झारखंड


पैसे और पद के लालच वाले पदाधिकारी उच्च पद पर बैठे नेताओं के खिलाफ कर रहे षडयंत्र: बाबूलाल मरांडी

पैसे और पद के लालच वाले पदाधिकारी उच्च पद पर बैठे नेताओं के खिलाफ कर रहे षडयंत्र: बाबूलाल मरांडी

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के वक्त झारखंड के किस सीनियर पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा को षडयंत्र कर फँसाने का प्रयास करने लिये किसको दो-दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी (असम ) भेजा था? इसका खुलासा भी प्रमाण के साथ बहुत जल्द होगा. 

 

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, क्या ये सब नीच काम आपकी जानकारी में हो रहा था या आपकी बिना जानकारी में? आपको इसका खुलासा करना चाहिये. हेमंत जी, क्या आपको नहीं लगता कि जो अफ़सर पद और पैसे के लालच में देश के किसी प्रतिष्ठित ऊँचे पद पर बैठे व्यक्ति के बारे मे ऐसी घटिया हरकत और षड्यंत्र करने का दुस्साहस कर सकता है वो बुरा वक्त आने पर अपने फायदे के लिये आपके साथ भी ऐसा घटिया और गंदा काम नहीं कर सकता ? 

 

उन्होंने आगे लिखा कि वैसे आपको बता दूँ कि एक समय इन्हीं लोगों ने आपके कार्यकलापों का कच्चा चिट्ठा लिखकर दस्तावेज़ों के साथ सौ से भी ज्यादा नामी-बेनामी शिकायती चिट्ठियॉं दांये-बॉयें हाथ से दस्तख़त कर-करवा कर आपके खिलाफ जगह-जगह भेजने-भिजवाने का “काम” सँभाल रखा था. 

 

बेहतर होगा कि अपनी खुद की एजेंसियों को लगवाकर इस बारे में विस्तार से पता करवा लीजिये और फिर भी जानकारी का अभाव रह जाय तो हमसे व्यक्तिगत सम्पर्क कर इन सब की जानकारी अपनी ऑंख से देख-समझ लीजिएगा. हो सकता है ये सब देखकर आपकी आँख खुल जाए और आस्तीन के सॉंपों को पहचान पाने में दिकक्त न हो.


 


 

 

 


 


 


 

अधिक खबरें
स्मार्ट मीटर के विरोध में 13 अगस्त को बोकारो थर्मल प्रशासनिक भवन समक्ष होगा प्रदर्शन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:48 PM

बोकारो थर्मल बेरमो. गोविंदपुर डी पंचायत भवन में मुखिया चन्दना मिश्रा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई . बैठक में डीवीसी के द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का का जमकर विरोध किया गया साथ ही उपभोक्ताओं

मनोहरपुर साइडिंग दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बने हरेन सिंह, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:41 PM

साइडिंग दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को मुखिया पूजा कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष हरेन सिंह को बनाया गया है. वहीं उपाध्यक्ष विश्वशील वैभव , सचिव कार्तिक गोप,विनोद सिंह उपसचिव

बरवाडीह की तीन पंचायतों में कांग्रेस का 'संगठन सृजन मंथन' कार्यक्रम संपन्न
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:41 PM

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ,लातेहार प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू, मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देशानुसार बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के केचकी, पोखरी कला

पत्नी ने फटकारा तो पति ने पी ली फिनायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:36 PM

पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगढी 29 रोड नंबर में अतीश राम ने शराब पीकर अपने आवास आया, इस पर उसकी पत्नी ने डांट फटकार लगाया जिससे आवेश में आकर अतीश राम ने फिनायल पिया, परिजनों द्वारा तुरंत इलाज करने हेतु

झामुमो ने चंदनकियारी पार्टी कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:49 PM

झारखंडियों की आत्मा थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन। जिन्होंने दबे कुचले आदिवासी व मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया था। उक्त बातें झामुमो चंदनकियारी प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष कालीपद महतो ने