झारखंडPosted at: अगस्त 09, 2025 BJP प्रदेश कार्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों ने संगठन मंत्री सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा. भाजपा प्रदेश कार्यालय के पदाधिकारी दीपक बांका ने कहा कि रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक होता है, जो हमारी संस्कृति की एक मजबूत कड़ी है.
प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने सभी भाइयों को राखी बांधी और कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का अवसर मिला. इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि बहनें सालभर इस त्योहार का इंतजार करती हैं. राखी बांधकर वे अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करती हैं.