Saturday, Jul 26 2025 | Time 05:13 Hrs(IST)
झारखंड


गढ़वा डीसी ने गढ़वा शहर स्थित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं नदी नालों का किया निरीक्षण

अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाने व सौंदर्यीकरण का दिया निर्देश
गढ़वा डीसी ने गढ़वा शहर स्थित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं नदी नालों का किया निरीक्षण

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत





गढ़वा/डेस्क: गढ़वा शहरी प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अंचल अधिकारी गढ़वा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ अतिक्रमण, यातायात जाम की समस्या, कचरा प्रबंधन, शहरी क्षेत्रों में व्याप्त अन्य अव्यवस्थाओं आदि से निबटने एवं शहरों का सौंदरीकरण करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों, चौक चौराहों, मुख्य सड़क एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, नदी नालों आदि का स्थल निरीक्षण किया तथा आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया.

 

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा गढ़वा शहर के बीच से गुजरी सम्पूर्ण सरसतिया नदी का स्थल निरीक्षण किया गया. इसी प्रकार उन्होंने शहर के तिलैया नदी, क़र्बलाह स्थित तेतरियाटांड़ मैदान एवं मुख्य बाजार स्थित खादी बाजार के मैदान का भी स्थल निरीक्षण किया.

 

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां नदी नालों को स्वच्छ बनाने एवं अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आमजनों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं नदी नालों का ही अतिक्रमण कर दिया जा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने ऐसे संपूर्ण स्थलों पर अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी भूमि है वह लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक उपयोग हेतु होते हैं. उन्होंने आमजनों से ऐसे स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा अतिक्रमण जैसे मुद्दे आने पर प्रशासन को सूचित करने की अपील की है.

 

शहर की अवस्थाओं यथा- ट्रैफिक जाम की समस्या, कचरा प्रबंधन आदि की स्थिति से भी अवगत होने हेतु विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया. उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा गढ़वा शहरी क्षेत्र अंतर्गत दानरो नदी, जहाँ कचरा डम्प किया जाता है, का स्थल निरीक्षण किया गया तथा दानरो नदी से कचरा को हटाते हुए कचरा प्रबंधन हेतु निर्धारित स्थल पर कचरा डंप करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा को दिया गया.

 

गढ़वा शहर को जाम मुक्त बनाने को लेकर बाईपास एवं अन्य वैकल्पिक सड़कों का स्थल निरीक्षण किया गया तथा मालवाहक भारी वाहनों का प्रवेश शहरी क्षेत्र में ना करते हुए वैकल्पिक सड़कों से आवागमन कराने की बात कही गई. 

 

जिले के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों से आने वाली भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्तों पर विचार करते हुए विभिन्न चिह्नित किए गए नई जगहों पर चेकपोस्ट/चेकनाका बनाने का निर्देश दिया गया. साथ ही वैकल्पिक रास्तों के लिए वाहन चालकों एवं अन्य लोगों की सुविधा हेतु आवश्यक साईनेज, संकेत व आवश्यक जानकारी पोस्टर बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा को निदेशित किया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमारपांडेय,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा नीरज कुमार, अंचल अधिकारी गढ़वा सफी आलम समेत विभिन्न पुलिस पदाधिकारी, जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

 


अधिक खबरें
पलामू पुलिस को बड़ी सफलता,  किडनैपिंग कॉल से खुला डोडा तस्करी का राज, 8 गिरफ्तार और ₹33 लाख कैश बरामद
जुलाई 25, 2025 | 25 Jul 2025 | 11:10 PM

पलामू जिले के पिपराटॉड थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एक किडनैपिंग कॉल ने बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध डोडा (अफीम का उप-उत्पाद) तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग 3 क्विंटल 14 किलोग्राम अवैध डोडा, ₹32.90 लाख नगद और चार वाहन जब्त किए हैं.

JPSC ने झारखण्ड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के मॉडल उत्तर आधिकारिक वेबसाइट पर किया जारी
जुलाई 25, 2025 | 25 Jul 2025 | 11:10 PM

झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखण्ड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या - 03 / 2024) के संबंध में परीक्षार्थियों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की है. झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 13 जुलाई को आयोजित झारखण्ड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र का मॉडल उत्तर अपनी वेबसाइट

भारत में 13 हेलीपोर्टों और 2 वॉटर एयरोड्रोमों सहित 162 कार्यशील हवाईअड्डे हैं: केंद्रीय मंत्री
जुलाई 25, 2025 | 25 Jul 2025 | 11:03 PM

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नागर विमानन मंत्रालय से देश में परिचालित विमानपत्तन, हेलीपोर्ट और वाटर एयरोड्रॉम की संख्या,इन मार्गों का प्रयोग करने वाले यात्रियों की संख्या तथा विगत तीन वर्षों में इसमें की गई वृद्धि तथा इसे आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाये जाने से संबंधित जानकारी मांगी..

अटल क्लिनिक का नाम मदर टेरेसा क्लिनिक करना सरकार की मंशा  को जाहिर करता है: सुधीर श्रीवास्तव
जुलाई 25, 2025 | 25 Jul 2025 | 10:57 PM

जिस प्रकार झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर अब मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक होगा.

राज्यपाल की भूमिका को कमजोर करने का प्रयास – लोकतंत्र पर कुठाराघात: प्रतुल शाहदेव
जुलाई 25, 2025 | 25 Jul 2025 | 10:49 PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों से राज्यपाल के कुलपति ,प्रति कुलपति एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति करने के निर्णय को समाप्त करने का जो निर्णय लिया गया है, वह पूरी तरह असंवैधानिक, दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र के मूलभूत ढांचे पर सीधा प्रहार है.