संतोष श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की गई बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष अजय साहू ने किया. संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत सभी कार्यों की समीक्षा की गई.
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत 15 अगस्त से पहले हर हाल में पंचायत कमेटी का विस्तार एवं बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करें प्रखंड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष प्रखंड पर्यवेक्षक का दायित्व बनता है कि सभी को नियुक्ति पत्र एवं सभी के घर में झंडा लगाने का कार्य करें पूरे ईमानदारी पूर्वक कार्य करे.
सभी प्रखंड मंडल और पंचायत में चलाया जा रहा है संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं हम सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस पार्टी के विचारधारा वाले लोगों को जिनकी आस्था कांग्रेस पार्टी में है राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित हैं वैसे लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्यता दिलवाना है पंचायत स्तर पर 12 लोगों का कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमें एक अध्यक्ष दो उपाध्यक्ष और नव महासचिव बनाए जाएंगे. जिसमें 50% एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी महिला की भागीदारी सुनिश्चित करना है आज इन कमेटियों का निर्माण की समीक्षा की गई सभी मंडल अध्यक्षों ने कमेटी निर्माण का अपडेट जानकारी जिला अध्यक्ष को बताएं 15 अगस्त तक सभी कमेटियों का निर्माण और बूथ लेवल एजेंट BLA2 का नियुक्ति किया जाना है जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष ने सभी को दिए.
बैठक में शमीम अहमद राईन शैलेश चंद्रवंशी मिथलेश सिंह जितेंद्र कमलापुरी विद्या सिंह चेरो मिठू खान नगर अध्यक्ष हैदर खान चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश चौधरी सदर प्रखंड अध्यक्ष ललित सिंह छतरपुर अध्यक्ष गोपाल सिंह मोहम्मद आलम गुप्तेश्वर पांडे सुजीत कुमार सिंह रिंकू सिंह सच्चिदानंद शुक्ला मीर खुर्शीद रविंद्र पासवान अमिताभ शर्मा विष्णु देव यादव सुधीर सिंह रामानंद पांडे परवेज आलम प्रदीप सिंह एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे.