पटना के होटल में युवक की रहस्यमयी मौत, रात साथ रहे,सुबह मिली लाश,महिला मित्र हिरासत में

पटना के होटल में युवक की रहस्यमयी मौत, रात साथ रहे,सुबह मिली लाश,महिला मित्र हिरासत में

पटना के ISBT इलाके में होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला मित्र आत्महत्या की बात कह रही है, जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं—जांच जारी है।

पटना के होटल में युवक की रहस्यमयी मौत रात साथ रहेसुबह मिली लाशमहिला मित्र हिरासत में

पटना के होटल में युवक की रहस्यमयी मौत |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - पटना के ISBT बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में जहानाबाद निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, संतोष अपनी महिला मित्र चंचल कुमारी उर्फ रिया के साथ होटल में ठहरा हुआ था। घटना के बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हाईलाइट्स - 

  • पटना के ISBT के पास होटल में युवक की संदिग्ध मौत
  • पंखे से लटका मिला शव, महिला मित्र हिरासत में
  • दोस्त का दावा आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे के अंदर युवक का शव पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, साथ में मौजूद महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

महिला मित्र का बयान और पुलिस की प्रारंभिक जांच

थानाध्यक्ष के अनुसार, महिला मित्र ने बताया कि वह सो रही थी और उसे इस बात की भनक नहीं लगी कि संतोष ने कब फंदा लगा लिया। उसके अनुसार, नींद खुलने पर उसने संतोष को फंदे से लटका पाया। हालांकि, पुलिस इस बयान की पुष्टि अन्य साक्ष्यों के आधार पर कर रही है।

परिजनों ने जताया हत्या का शक

पटना सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने बताया कि युवक ने शाम के समय अपनी मित्र के साथ होटल में कमरा लिया था और देर रात उसकी मौत हो गई। जहां एक ओर महिला मित्र इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री आवास का दायरा बढ़ा: ‘मनहूस’ कहा जाने वाला बंगला भी अब CM हाउस में शामिल,जानें 56 साल पुराने मिथक कहानी का सच

संबंधित सामग्री

रातभर घर से गायब रहा युवक, सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश, इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी पुलिस

बिहार

रातभर घर से गायब रहा युवक, सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश, इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी पुलिस

सारण के गड़खा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल