बेगूसराय में दर्दनाक ट्रेन हादसा: इंटरव्यू देने निकले बीकॉम छात्र की गई जान, दोनों पैर कटने से मौत

बेगूसराय में दर्दनाक ट्रेन हादसा: इंटरव्यू देने निकले बीकॉम छात्र की गई जान, दोनों पैर कटने से मौत

बेगूसराय में इंटरव्यू देने जा रहे बीकॉम छात्र की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। राजेंद्र पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ ..

बेगूसराय में दर्दनाक ट्रेन हादसा इंटरव्यू देने निकले बीकॉम छात्र की गई जान दोनों पैर कटने से मौत

बेगूसराय में दर्दनाक ट्रेन हादसा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
संजय कुमार / बेगूसराय - बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक होनहार बीकॉम छात्र की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। घटना नगर परिषद बिहट-बरौनी क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बरौनी निवासी अश्वनी कुमार (करीब 30 वर्ष), पिता संजय कुमार चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह मधुपुर इंटरव्यू देने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही यह भयावह हादसा हो गया।

हाईलाइट्स - 

  • इंटरव्यू देने जा रहा था बीकॉम छात्र
  • राजेंद्र पुल के पास ट्रेन की चपेट में आया
  • हादसे में दोनों पैर कटे, हालत हुई गंभीर
  • सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
  • परिवार में मचा कोहराम, इलाके में शोक की लहर

राजेंद्र पुल के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक

बताया जा रहा है कि राजेंद्र पुल के पास ट्रेन पकड़ने के दौरान अश्वनी कुमार अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसके दोनों पैर कट गए और वह मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बरौनी ब्लॉक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया।

 इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे अश्वनी कुमार ने आखिरकार दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि “वह इंटरव्यू देने जा रहा था, हमें क्या पता था कि ऐसा हो जाएगा।” इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़ें - सासाराम सदर अस्पताल का नया ड्यूटी चार्ट जारी, हर विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर किए गए तैनात

 

संबंधित सामग्री

BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी: 1230 पदों पर बहाली, 7 मई से आवेदन शुरु

बिहार

BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी: 1230 पदों पर बहाली, 7 मई से आवेदन शुरु

BPSC ने 72वीं संयुक्त परीक्षा 2026 के लिए 1230 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 7 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेंगे, जबकि परीक्षा जुलाई में संभावित है।

क्षतिग्रस्त विक्रमशिला पुल का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई निरीक्षण, डिप्टी CM भी रहे साथ

राजनीति

क्षतिग्रस्त विक्रमशिला पुल का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई निरीक्षण, डिप्टी CM भी रहे साथ

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्षतिग्रस्त विक्रमशिला पुल का हवाई निरीक्षण किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

सासाराम सदर अस्पताल का नया ड्यूटी चार्ट जारी, हर विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर किए गए तैनात

बिहार

सासाराम सदर अस्पताल का नया ड्यूटी चार्ट जारी, हर विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर किए गए तैनात

सासाराम सदर अस्पताल में मंगलवार के लिए डॉक्टरों का ड्यूटी शेड्यूल जारी किया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए हर विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

मुंगेर में आस्था और राजनीति का संगम: CM सम्राट चौधरी ने किया धार्मिक अनुष्ठान, विकास कार्यों की समीक्षा

राजनीति

मुंगेर में आस्था और राजनीति का संगम: CM सम्राट चौधरी ने किया धार्मिक अनुष्ठान, विकास कार्यों की समीक्षा

मुंगेर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा आस्था और राजनीति का अनोखा संगम बना। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा और कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।

पटना के होटल में युवक की रहस्यमयी मौत, रात साथ रहे,सुबह मिली लाश,महिला मित्र हिरासत में

क्राइम

पटना के होटल में युवक की रहस्यमयी मौत, रात साथ रहे,सुबह मिली लाश,महिला मित्र हिरासत में

पटना के ISBT इलाके में होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला मित्र आत्महत्या की बात कह रही है, जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं—जांच जारी है।