न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त एक ऐसी फिल्म जैसी स्क्रिप्ट चल रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है. सुपरस्टार विजय, जिन्हें फैंस थलपति कहते हैं, अब पर्दे से निकलकर सीधे सत्ता की कुर्सी की ओर बढ़ रहे हैं. उनकी पार्टी TVK ने चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास तो रच दिया है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से वो अब भी 10 कदम दूर हैं. TVK के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में विजय को पार्टी का विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. तमिलनाडु में इस बार सिर्फ 'सत्ता परिवर्तन' ही नहीं बल्कि विजय के सियासी 'उदय' ने द्रविड़ राजनीति को बदल कर रख दिया है.
कहां से आएंगी 10 सीटें ?
234 सीट वाली विधानसभा में TVK 108 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि, सरकार बनाने के लिए 118 का आंकड़ा जरूरी है. ऐसे में विजय को और 10 विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो खबर है कि विजय आज ही राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. उन्हें भरोसा है कि सदन में बहुमत साबित करने के लिए उन्हें दो हफ्ते का वक्त मिल जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वो 10 सीटें आएंगी कहां से? सूत्रों की मानें तो विजय की नजर DMK के उन पुराने साथियों पर है जो शायद अब पाला बदल सकते हैं. इसमें कांग्रेस की 5 सीटें और लेफ्ट पार्टियों का समर्थन शामिल हो सकता है.
क्या हो सकता है सियासी समीकरण ?
राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि साल 2006 की तरह यहां भी एक ऐसी सरकार बन सकती है, जिसे बाहर से दूसरी पार्टियों का सहारा मिले. अगर ऐसा हुआ, तो DMK और कांग्रेस का बरसों पुराना गठबंधन टूट सकता है. विजय के पास एक विकल्प PMK का भी है, लेकिन उन्होंने अपनी विचारधारा पहले ही साफ कर दी है कि वो BJP से जुड़े किसी भी दल के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे. वहीं AIDMK के साथ TVK के गठबंधन का चांस बनते नहीं दिख रहा है. अगर कांग्रेस और कांग्रेस के सहयोगी जैसे लेफ्ट पार्टियां TVK के साथ हाथ मिलाने का फैसला करते हैं, तो विजय सरकार गठन के लिए आवश्यक बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लेंगे. हालांकि, राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि तमिलनाडु की पॉलिटिक्स में क्या सियासी समीकरण बैठता. पर ये तो साफ हो गया है कि विजय ने इस चुनाव में इतिहास रच दिया है. चेन्नई जो कभी DMK का मजबूत किला माना जाता था, वहां विजय ने 16 में से 14 सीटें जीतकर यह साबित कर दिया है कि जनता अब बदलाव चाहती है. खुद स्टालिन को उनके ही गढ़ में TVK के वी.एस बाबू से हार का सामना करना पड़ा. चर्चा तो यह भी है कि 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.
ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने फिर कांग्रेस प्रभारी को लिखा पत्र, प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली पर फिर उठाया सवाल
तमिलनाडु के King तो बन गए Vijay, पर अभी भी किंगमकेर की जरूरत.. 10 विधायकों के समर्थन के लिए क्या होगा समीकरण ?
बहुमत के लिए 10 विधायकों के समर्थन की जरूरत, क्या हो सकता है नई सरकार बनाने का राजनीतिक समीकरण
संबंधित सामग्री
JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी
JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.
डोरंडा थाना प्रभारी का प्रभारी का ट्रांसफर, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
डेली मार्केट का थाना प्रभारी बनाए गए अभिनंदन
JDU नाम परिवर्तन और UCC पर विजय चौधरी का बड़ा बयान: बोले- राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंथन के बाद ही होगा अंतिम फैसला
जदयू का नामकरण नीतीश कुमार के नाम पर करने पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।
पटना में बढ़ा गंगा समेत प्रमुख नदियों का जलस्तर, बिहार के DM-SP को अलर्ट जारी
बिहार में गंगा समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बीच बाढ़ का खतरा और गंभीर हो गया है।
जन्माष्टमी पर इस्कॉन पहुंचे विजय कुमार सिन्हा, सनातन विरोधियों पर साधा निशाना; बिजेंद्र यादव से नाराजगी को भी नकारा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पटना के इस्कॉन टेंपल पहुंचे।