गुफा में छिपा था तबाही का जखीरा, IED व हथियार बरामद कर सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश

गुफा में छिपा था तबाही का जखीरा, IED व हथियार बरामद कर सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश

पंचरुखिया क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने गुफा से IED और हथियार बरामद कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

गुफा में छिपा था तबाही का जखीरा ied व हथियार बरामद कर सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश

IED व हथियार बरामद कर सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार / शेरघाटी - पंचरुखिया क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। विशेष एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन (SADO) के तहत F/47 कैंप की टीम ने बड़ा कियारी पहाड़ी पर कार्रवाई की। सुबह करीब 9:40 बजे गुप्त सूचना मिलने के बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

हाईलाइट्स - 

  •  पहाड़ी की गुफा से 2.5 किलो IED, हथियार व 37 डेटोनेटर बरामद
  •  SADO ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई
  •  स्टील कंटेनर में छिपाकर रखा गया था विस्फोटक
  •  समय रहते कार्रवाई से टली बड़ी उग्रवादी साजिश
  • इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

 गुफा से IED, हथियार और डेटोनेटर बरामद

तलाशी के दौरान पहाड़ी की एक गुफा से करीब 2.5 किलोग्राम वजनी IED, एक देसी कार्बाइन जैसी हथियार और 37 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए गए। IED को स्टील कंटेनर में सुरक्षित रखा गया था, जिससे किसी बड़ी वारदात की साजिश की आशंका जताई जा रही है।

गुफा से IED, हथियार और डेटोनेटर बरामद ।

बड़ी घटना टली, जांच और सतर्कता बढ़ी

कार्रवाई के बाद आसपास के इलाके में भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अन्य कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री उग्रवादी तत्वों द्वारा छिपाई गई थी। सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें - तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो भड़के बदमाश, शेरघाटी में 3 राउंड फायरिंग कर दो ग्रामीणों को किया घायल

संबंधित सामग्री

 विवाद में घिरे पप्पू यादव, बीजेपी महिला नेताओं का तीखा पलटवार—कहा, तुरंत माफी मांगे

राजनीति

विवाद में घिरे पप्पू यादव, बीजेपी महिला नेताओं का तीखा पलटवार—कहा, तुरंत माफी मांगे

बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई महिला नेताओं ने सांसद पप्पू यादव के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। इस मौके पर श्रेयसी सिंह, मैथिली ठाकुर, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी

गया में चादरपोशी कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी,कैबिनेट बैठक, शराबबंदी और एनकाउंट पर कह दी बड़ी बात!

राजनीति

गया में चादरपोशी कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी,कैबिनेट बैठक, शराबबंदी और एनकाउंट पर कह दी बड़ी बात!

गया में चादरपोशी कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कई राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने शराबबंदी, एनकाउंटर, कैबिनेट बैठक और बंगाल चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

विद्यालय में गौमांस मिलने से भड़का रोष, रोहतास में माहौल तनावपूर्ण, जांच के आदेश

बिहार

विद्यालय में गौमांस मिलने से भड़का रोष, रोहतास में माहौल तनावपूर्ण, जांच के आदेश

रोहतास के एक सरकारी विद्यालय में गौमांस मिलने की खबर से इलाके में भारी तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया

तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो भड़के बदमाश, शेरघाटी में 3 राउंड फायरिंग कर दो ग्रामीणों को किया घायल

क्राइम

तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो भड़के बदमाश, शेरघाटी में 3 राउंड फायरिंग कर दो ग्रामीणों को किया घायल

शेरघाटी के झौर गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर विवाद हिंसक हो गया और बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी।

सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज, मुख्य सचिवालय में तैयारियों के दिए निर्देश

राजनीति

सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज, मुख्य सचिवालय में तैयारियों के दिए निर्देश

22 अप्रैल को शाम 6 बजे पटना के मुख्य सचिवालय में बिहार मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। बैठक में कई बड़े प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।