छपरा में फ्लिपकार्ट के गोदाम से लाखों रुपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

छपरा में फ्लिपकार्ट के गोदाम से लाखों रुपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

छपरा में फ्लिपकार्ट के गोदाम से  लाखों रुपए की चोरी जांच में जुटी पुलिस

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत 

छपरा/डेस्क: छपरा के तरैया  थाना क्षेत्र में तरैया बाजार पर संचालित फ्लिपकार्ट के गोदाम से करीब 2 लाख 36 हजार रुपए की चोरी हो गई. अज्ञात चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं. चोरी की गई यह राशि कैश काउंटर में रखी सीओडी (कैश ऑन डिलीवरी) की रकम थी. गोदाम मैनेजर रोहित कुमार यादव ने बताया कि शाम लगभग 7:30 बजे उन्होंने गोदाम बंद किया और अपने घर पोखरेड़ा चले गए.

शनिवार की सुबह जब डिलीवरी ब्वॉय प्रमोद कुमार गोदाम पहुंचे, तो उन्होंने खिड़की का ग्रिल कटा हुआ देखकर तुरंत इसकी सूचना फोन पर दिए. सूचना मिलने पर मैनेजर मौके पर पहुंचे और कैश काउंटर की जांच की तो उन्हें वहां से 2 लाख 36 हजार रुपये नकद गायब मिले. इसके बाद तरैया थाना को घटना की जानकारी दी गई. घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:  एसएसपी सारण के निर्देश पर विभिन्न थानों की टीम ने छापामारी कर 9 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत
‎

बिहार

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत ‎

‎भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक जनक राम ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है।

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज