मुखिया जी होटल से बिहार भेजी जा रही 18 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, तस्कर फरार

मुखिया जी होटल

मुखिया जी होटल से बिहार भेजी जा रही 18 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, तस्कर फरार

चौपारण के भगहर पंचायत में पुलिस का बड़ा एक्शन

मुखिया जी होटल से बिहार भेजी जा रही 18 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद तस्कर फरार

न्यूज़11 भारत 
चौपारण/डेस्क: 
चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत में स्थित मुखिया जी होटल से पुलिस ने 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है. पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए. चौपारण पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भगहर पंचायत में मुखिया जी होटल में अवैध शराब रखकर बिहार भेजने की तैयारी की जा रही है.

सूचना पर थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही होटल में मौजूद तस्कर सामान छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने तुरंत होटल की तलाशी ली. तलाशी के दौरान वहां से 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई. बरामद शराब को बिहार भेजने की तैयारी थी.

 थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि  "हमें सूचना मिली थी कि यहां से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. छापेमारी में 18 पेटी शराब और बीयर बरामद हुई है. तस्करों की पहचान की जा रही है. शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा." पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और फरार तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस होटल संचालक से भी पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है. उनका कहना है कि इलाके में अवैध शराब की बिक्री से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही थी.
 
संबंधित सामग्री

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

झारखंड

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

पलामू जिले के शिक्षा विभाग में एक अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां समय रहते छुट्टी न मिलने और लगातार यात्रा के दबाव के कारण एक गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही अजन्मे बच्चे की मौत हो ग

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

झारखंड

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय हरि वर्मा की मौत हो गई.

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

झारखंड

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

70 वर्षीय मालती देवी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर अपने दो बड़े बेटों, बहुओं, पोतियों तथा एक अन्य रिश्तेदार पर संपत्ति विवाद को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

झारखंड

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

नदियों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से संभावित खतरे को देखते हुए अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया.

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

झारखंड

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

मांडर प्रखंड के सरगांव मुर्जुली गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है.