गिद्दी कोलियरी क्रेशर में फायरिंग, हाइवा खलासी के पैर में लगी दो गोलियां

क्रेशर में फायरिंग

गिद्दी कोलियरी क्रेशर में फायरिंग, हाइवा खलासी के पैर में लगी दो गोलियां

अरगड्डा क्षेत्र स्थित गिद्दी कोलियरी के क्रेशर परिसर में शुक्रवार शाम हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. हमले में ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे 18 वर्षीय हाइवा खलासी करण कुमार के पैर में दो गोलियां

गिद्दी कोलियरी क्रेशर में फायरिंग हाइवा खलासी के पैर में लगी दो गोलियां

सागर कुमार/न्यूज़11 भारत 
गिद्दी/डेस्क:
अरगड्डा क्षेत्र स्थित गिद्दी कोलियरी के क्रेशर परिसर में शुक्रवार शाम हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. हमले में ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे 18 वर्षीय हाइवा खलासी करण कुमार के पैर में दो गोलियां लगीं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

शाम करीब 6:30 बजे हुई वारदात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक क्रेशर के पास पहुंचे. तीनों ने हेलमेट पहन रखा था. बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की और पैदल क्रेशर परिसर की ओर आए. इसके बाद उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें करण कुमार के पैर में दो गोलियां लग गईं. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सीसीएल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायल को गिद्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया.

घटनास्थल पर मिली धमकी भरी पर्ची
घटनास्थल से एक धमकी भरी पर्ची भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है. पर्ची में ट्रांसपोर्टर आनंद जैन का नाम लिखते हुए उन्हें "मैनेज" करने की बात कही गई है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. पर्ची में कथित तौर पर राहुल दुबे गैंग का नाम भी दर्ज है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि वारदात के पीछे उसी गैंग का हाथ है या नहीं.

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में बढ़ाई गई निगरानी
फायरिंग की सूचना मिलते ही गिद्दी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. क्षेत्र में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है तथा आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस धमकी भरी पर्ची, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों में चिंता और भय का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
 

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

झारखंड

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

JPSC-JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची के कई निजी स्कूलों ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है.

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

झारखंड

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

छात्र आंदोलन के विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने अपना समर्थन दिया है.

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

झारखंड

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड के छात्रों से अपील की है.

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था