पटना में शर्मनाक करतूत, टेलीफोन बॉक्स के पीछे छिपकर कॉलेज लड़कियों को परेशान करत...

पटना में शर्मनाक करतूत, टेलीफोन बॉक्स के पीछे छिपकर कॉलेज लड़कियों को परेशान करता था मनचला, पुलिस के हत्थे चढ़ा

पटना में शर्मनाक करतूत टेलीफोन बॉक्स के पीछे छिपकर कॉलेज लड़कियों को परेशान करता था मनचला पुलिस के हत्थे चढ़ा

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
पटना के नागेश्वर कॉलोनी के जस्टिस नारायण पथ पर रहने वाली लड़कियों के लिए सुबह का सफर अब डरावना अनुभव बन गया था. स्थानीय लोगों और कॉलेज की लड़कियों की सतर्कता की वजह से आज सुबह एक मनचला पकड़ में आया, जो टेलीफोन बॉक्स के पीछे छिपकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों को परेशान कर रहा था. जानकारी के अनुसार, यह लड़का सुबह लगभग 6 बजे टेलीफोन बॉक्स के पीछे छिप जाता और लड़कियों पर अश्लील इशारे करता, भद्दी-भद्दी बातें करता तथा कई बार अपने कपड़े उतारने की कोशिश करता. पास ही एक गर्ल्स हॉस्टल और अपार्टमेंट होने के कारण लड़कियों को लगातार डर का सामना करना पड़ रहा था.

आज सुबह भी लड़कियों ने इस मनचले को उसी जगह देखा. उन्होंने तुरंत अपार्टमेंट के गार्ड और कॉलोनी के स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी. कुछ ही समय में आसपास के लोग जमा हो गए और लड़के की तस्वीर खींचकर उसे पकड़ लिया. लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सूचना दी.
पुलिस के आने पर लड़कियों ने विस्तार से बताया कि यह लड़का कितनी बार उनकी सुरक्षा और मानसिक शांति को बाधित कर चुका हैं. लड़का पुलिस के सामने अपनी हरकतों से इंकार करने लगा, जबकि पहले लोगों से माफी मांग रहा था और आगे ऐसा न करने की बात कह रहा था. जब पुलिस उसे कोतवाली ले जाने लगी, तो उसकी मां ने रोकने की कोशिश की. पुलिस ने इसे हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़े: दुनिया का पहला Heat-Sensitive फोन! जो खुद बदलता है रंग.. Realme 15 Pro 5G Game of Thrones एडिशन लॉन्च
 
संबंधित सामग्री

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

झारखंड

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

j

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल