प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी ...

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

लखीसराय के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बथान से मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज पूरी स्टोरी  क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक

70 वर्षीय शंकर यादव का शव |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

 सरफराज आलम / लखीसराय -  लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक बथान से 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव निवासी शंकर यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है।

हाइलाइट्स - 

  • बड़हिया थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में 70 वर्षीय शंकर यादव का शव बथान से मिला।
  • परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया।
  • गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल, पुलिस जांच में जुटी।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

परिजनों का हत्या का आरोप और पुराना विवाद

परिजनों के अनुसार शंकर यादव बुधवार की देर शाम घर से निकलकर गांव स्थित अपने बथान पर सोने के लिए गए थे। गुरुवार सुबह जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की बेटी नीतू देवी और चचेरे भाई लगन यादव ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व गांव के ही नवीन यादव की बेटी और शंकर यादव के बेटे के बीच प्रेम प्रसंग के चलते दोनों घर से भाग गए थे, जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के कारण शंकर यादव की गला दबाकर हत्या की गई है।

पुलिस जांच और गांव में तनाव का माहौल

परिजनों ने यह भी बताया कि पांच दिन पहले दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ था, जिसमें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इसी आधार पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। साथ ही उन्होंने बड़हिया थाना पुलिस पर मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं- दुर्घटना, प्राकृतिक मृत्यु और हत्या- को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें -  कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

संबंधित सामग्री

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

क्राइम

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

क्राइम

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता शाहिदा अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

बिहार

कारगिल दियारा में वायरल वीडियो से हड़कंप, किसानों को रोकने-धमकाने और रंगदारी के आरोप से बढ़ी चिंता

भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र के कारगिल दियारा में वायरल वीडियो ने किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में धमकी और रोकने के आरोप सामने आए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बेगूसराय में तनाव का विस्फोट: गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल

क्राइम

बेगूसराय में तनाव का विस्फोट: गांव में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल

बेगूसराय के लोदीपुर शाहपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया।



बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, पहली बार एमएलसी बने निशांत कुमार

राजनीति

बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, पहली बार एमएलसी बने निशांत कुमार

बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।