लखीसराय को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात:चानन में बनेगा बिहार का दूसरा अत्याधुनिक फ्रोजन सीमेन स्टेशन

योजना

लखीसराय को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात:चानन में बनेगा बिहार का दूसरा अत्याधुनिक फ्रोजन सीमेन स्टेशन

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बिहार के पशुपालकों और किसानों के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।

लखीसराय को केंद्र सरकार की बड़ी सौगातचानन में बनेगा बिहार का दूसरा अत्याधुनिक फ्रोजन सीमेन स्टेशन

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
सरफराज आलम/लखीसराय:
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बिहार के पशुपालकों और किसानों के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। लखीसराय जिले के नक्सल प्रभावित और अति पिछड़ा माने जाने वाले चानन प्रखंड को एक बड़ी विकास परियोजना की सौगात मिलने जा रही है। 5 सितंबर को केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चानन में अत्याधुनिक फ्रोजन सीमेन स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। इसकी जानकारी बिहार प्रदेश जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रामदेव मंडल ने दी। इस परियोजना से न केवल लखीसराय बल्कि पूरे बिहार के किसानों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। 

परियोजना से जुड़ी मुख्य बातें

स्थान और भूमि अधिग्रहित: चानन प्रखंड की कुंदर पंचायत स्थित गोपालपुर गांव में इसके निर्माण के लिए लगभग 80 एकड़ जमीन का अधिग्रहण और सीमांकन पूरा कर लिया गया है।

निर्माण एजेंसी:

इस सीमेन स्टेशन का निर्माण राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB)की देखरेख में किया जा रहा है। 

बिहार का दूसरा अत्याधुनिक केंद्र: 

वर्तमान में बिहार के पूर्णिया जिले में देश स्तर का अत्याधुनिक फ्रोजन सीमेन स्टेशन संचालित है। लखीसराय का यह नया केंद्र राज्य का दूसरा ऐसा बड़ा फ्रोजन सीमेन स्टेशन होगा।

पशुपालकों और किसानों को मिलेंगे ये बड़े लाभ

नस्ल सुधार में क्रांति:

इस केंद्र में उच्च गुणवत्ता वाले सीमेन डोज (Doses) तैयार किए जाएंगे, जिससे गाय-भैंसों की नस्ल में तेजी से सुधार होगा।

दूध उत्पादन में बढ़ोतरी:

उन्नत नस्ल के मवेशियों के विकास से राज्य में दुग्ध उत्पादन क्षमता कई गुना बढ़ेगी और किसानों की आय में प्रत्यक्ष वृद्धि होगी।
सेक्स सॉर्टेड सीमेन (Sex-Sorted Semen) की सुविधा: इस तकनीक के जरिए बछड़ियों के जन्म की संभावना को अत्यधिक बढ़ाया जा सकेगा, जिससे पशुपालकों को अनुत्पादक मवेशियों की समस्या से राहत मिलेगी।

स्थानीय स्तर पर रोजगार:

चानन जैसे अति पिछड़े और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस परियोजना की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
"पूर्णिया के बाद लखीसराय के चानन में बनने वाला यह फ्रोजन सीमेन सेंटर बिहार के डेयरी उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा।"
 

संबंधित सामग्री

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.

जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे

बिहार

जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के सोनो चौक पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल जा रही बच्चों से भरी एक पुरानी और खटारा वैन की बैटरी अचानक फट गई। 

दिल्ली में सरिया का बंडल बना मौत का सबब, मधेपुरा के 21 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत

बिहार

दिल्ली में सरिया का बंडल बना मौत का सबब, मधेपुरा के 21 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत

दिल्ली में रोजी-रोटी की तलाश में गए मधेपुरा के एक युवा मजदूर की जिंदगी महज 21 साल की उम्र में एक दर्दनाक हादसे में खत्म हो गई।

पटना में चित्रगुप्त नगर के 2 फ्लैट में रेड, NIA और एसटीएफ के साथ छापेमारी

बिहार

पटना में चित्रगुप्त नगर के 2 फ्लैट में रेड, NIA और एसटीएफ के साथ छापेमारी

पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में NIA की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की है। साईं कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में NIA की टीम तलाशी और जांच कर रही है। 

बिहार में सम्मानित किए गए मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, 168 स्टूडेंट्स को 2 लाख की राशि और लैपटॉप

बिहार

बिहार में सम्मानित किए गए मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, 168 स्टूडेंट्स को 2 लाख की राशि और लैपटॉप

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया है।