अपराध

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया लखीसराय: अपराधियों ने किसान को गोलियों से किया छलनी 

लखीसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 

By : Rani Thakur
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया लखीसराय: अपराधियों ने किसान को गोलियों से किया छलनी 

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: लखीसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श लक्ष्मीपुर बहियार में पूर्व से घात लगाए चार नकाबपोश अपराधियों ने एक किसान को अंधाधुंध गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

घास लाने गए थे बहियार,घात लगाए अपराधियों ने बोला धावा

जानकारी के अनुसार, मृतक किसान की पहचान मंटू यादव के रूप में हुई है। वे रोजाना की तरह अपने घर से पशुओं के लिए घास लाने आदर्श लक्ष्मीपुर बहियार गए हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मंटू यादव लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

परिजनों में मचा कोहराम,गांव में पसरा सन्नाटा

दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में मातमी सन्नाटा और दहशत का माहौल कायम है।

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, सुबह से ही मंडरा रहे थे अपराधी

घटना के संबंध में मृतक मंटू यादव की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति का पूर्व से ही कुछ लोगों के साथ जमीनी या व्यक्तिगत विवाद चल रहा था। पत्नी के अनुसार, आज सुबह से ही चार संदिग्ध नकाबपोश अपराधी गांव के आसपास मंडरा रहे थे। मौका पाते ही उन्होंने इस खूनी वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,उठ रहे कई सवाल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी करने की बात कह रही है।

हालांकि, दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश है। खुलेआम नकाबपोश अपराधियों का घूमना और वारदात को अंजाम देकर निकल जाना पुलिस के इकबाल पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।