न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस पूर्व मंत्री योगेंद्र साव फिर हमलावर हुए हैं. योगेंद्र साव ने JMM पर निशाना साधा है. सीएम हेमंत सोरेन पर विवादित टिप्पणी के बाद भेजे गये नोटिस पर योगेंद्र साव ने कहा- देगे जवाब. उन्होंने कहा कि हजारीबाग और बड़कागांव उरीमारी इलाके में JMM के जिला अध्यक्ष कोयला की चोरी करते हैं. पैसे की उगाही करते है. फिर JMM के जिला अध्यक्ष,ऊपर पैसा पहुंचाते हैं. मेरे दावा झूठ हुआ तो कुर्ता खोल कर राजनीति छोड़ दूंगा. पूरे परिवार को टारगेट किया जाता है.
योगेंद्र साव ने कहा कि इलाके में कांग्रेस के वर्कर जेल जा रहे हैं, मार खा रहे हैं, सिर्फ JMM का काम चल रहा है. कांग्रेस के साथ लोग कांग्रेस के ही सुपारी किलर बने हुए है. सरकार की दलाली कर रहे है.
सरकार में कांग्रेस को गिराने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस को डैमेज करने की कोशिश हो रही है. कांग्रेज का मान-सम्मान होना चाहिए. कांग्रेस के वर्करों का काम नहीं हो रहा. सभी काम सीएम के इशारे पर होता है. कांग्रेस के कार्यकर्ता के लिए कांग्रेस में रह कर भूचाल करेंगे. सीएम के इशारे में हमारे घर को तोड़ा गया, टारगेट किया गया.
यह भी पढ़ें: घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल