ACB का बड़ा ट्रैप
Exclusive

दुमका में ACB का बड़ा ट्रैप: सरैयाहाट अंचल कार्यालय का प्रभारी प्रधान लिपिक 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) दुमका की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट अंचल कार्यालय के प्रभारी प्रधान लिपिक आनंद कुमार भारद्वाज को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

By : Ark Sahuliyar
दुमका में ACB का बड़ा ट्रैप: सरैयाहाट अंचल कार्यालय का प्रभारी प्रधान लिपिक 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
दुमका/डेस्क:
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) दुमका की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट अंचल कार्यालय के प्रभारी प्रधान लिपिक आनंद कुमार भारद्वाज को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह (तुलसी) निवासी दीपक दास ने ACB से शिकायत की थी कि उनकी जमीन से जुड़े एक मामले में जांच प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका को भेजने के एवज में प्रभारी प्रधान लिपिक आनंद कुमार भारद्वाज 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं. शिकायतकर्ता ने ACB से शिकायत की.ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हुई. 

गुरुवार को ट्रैप के दौरान जैसे ही आनंद कुमार भारद्वाज ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी आनंद कुमार भारद्वाज वर्तमान में सरैयाहाट अंचल कार्यालय में प्रभारी प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं. ACB ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- डीजीपी तदाशा मिश्र रथयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचीं

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.