न कोई तनाव, न कोई संकेत… सबके बीच मुस्कुरा रहा था सन्नी, फिर 10 मिनट में ऐसा क्य...

न कोई तनाव, न कोई संकेत… सबके बीच मुस्कुरा रहा था सन्नी, फिर 10 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि झूल गया फंदे पर ?

शादी में हंसी-खुशी शामिल युवक सन्नी ने अचानक घर लौटकर फांसी लगा ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सिर्फ 10 मिनट के भीतर क्या हुआ, यह अब भी रहस्य बना हुआ है और पुलिस जांच में जुटी है

न कोई तनाव न कोई संकेत… सबके बीच मुस्कुरा रहा था सन्नी फिर 10 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि झूल गया फंदे पर

गया जिले के डोभी थाना की घटना । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल  कुमार / शेरघघाटी - गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और रहस्यमय घटना सामने आई है। 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सनी कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और हर कोई इस सवाल का जवाब खोज रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही, जिसने एक हंसते-खेलते युवक को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

हाईलाइट्स  –

  • डोभी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय सन्नी की संदिग्ध मौत
  • शादी समारोह से अचानक घर लौटने के बाद उठाया कदम
  • बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक
  • अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह 3:30 बजे हुई मौत
  • डॉक्टरों ने स्पाइनल इंजरी और ब्लड फ्लो रुकने को बताया कारण
  • पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच
     

 शादी समारोह से अचानक घर लौटा युवक

घटना की रात परिवार के सभी सदस्य कंजियार गांव स्थित ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। माहौल पूरी तरह खुशियों भरा था और सनी भी समारोह में हंसी-खुशी शामिल था। इसी दौरान वह अचानक बिना किसी को बताए घर लौट आया, जिसे उस समय किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

बंद कमरे में फांसी पर लटका मिला शव

कुछ देर बाद उसके पिता घर पहुंचे। घर आने के करीब 10 मिनट के भीतर ही सनी ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए—सनी फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

मृतक की तस्वीर । 

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर डोभी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर किया गया, जहां गुरुवार की सुबह करीब 3:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह

डॉक्टरों के अनुसार, फांसी के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी को गंभीर नुकसान पहुंचा था और मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह बाधित हो गया था, जिससे उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

परिजनों के मुताबिक सामान्य था युवक

मृतक के बहनोई प्रियोम कुमार ने बताया कि सनी पूरी तरह सामान्य था और शादी समारोह में खुश नजर आ रहा था। उसने किसी तरह की परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया था।

 पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही डोभी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है। खुशियों के बीच घटी इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किन कारणों से युवक ने इतना बड़ा कदम उठाया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल परिवार सदमे में है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़ें - सुबह ससुराल ले गया पति, शाम को मिली मौत की खबर—महिला सिपाही केस में सस्पेंस

संबंधित सामग्री

वर्दी में रील बनी तो खैर नहीं ! DGP विनय कुमार का सख्त फरमान, SOP तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरु

बिहार

वर्दी में रील बनी तो खैर नहीं ! DGP विनय कुमार का सख्त फरमान, SOP तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरु

वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर अब सख्ती बढ़ गई है। डीजीपी विनय कुमार ने SOP उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़े एक्शन की चेतावनी दी है।

ACTION में CM सम्राट चौधरी, बिहार के विकास को लेकर लगातार कर रहे बैठक

राजनीति

ACTION में CM सम्राट चौधरी, बिहार के विकास को लेकर लगातार कर रहे बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वित्त विभाग और आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति अच्छी है।

क्या I - PAC के कारण ममता बनर्जी का राज होने वाला है

राजनीति

क्या I - PAC के कारण ममता बनर्जी का राज होने वाला है 'पैक' !

बिहार में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कई साल पहले I-PAC यानी इंडियन पॉलीटिकल एक्शन कमेटी की स्थापना की थी। जिसका काम राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी अभियान को चलना था।

सुबह ससुराल ले गया पति, शाम को मिली मौत की खबर—महिला सिपाही केस में सस्पेंस

क्राइम

सुबह ससुराल ले गया पति, शाम को मिली मौत की खबर—महिला सिपाही केस में सस्पेंस

बेतिया के सुपौली गांव में एक गर्भवती महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

केस वापस लो, नहीं तो गोली मार देंगे..... बीच सड़क पर सनकी आशिक ने पहले  दी धमकी... फिर प्रेमिका के पेट में मारी गोली

क्राइम

केस वापस लो, नहीं तो गोली मार देंगे..... बीच सड़क पर सनकी आशिक ने पहले दी धमकी... फिर प्रेमिका के पेट में मारी गोली

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ई-रिक्शा रोककर महिला को गोली मार दी गई। केस वापस लेने के विवाद और पुराने प्रेम प्रसंग को हमले की वजह माना जा रहा है।