मासूमियत का कत्ल ! जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

भागलपुर में 10 वर्षीय मासूम शमीर का शव कूड़े के ठेले में मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी है, जबकि परिजन न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित हैं।

By : sawan kumar
मासूमियत का कत्ल !  जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

AI सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

शंभू भगत / भागलपुर -    मासूमियत आज फिर हार गई… इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई।10 साल का एक बच्चा, जो कल तक घर की हंसी था, आज कूड़े के ढेर में मिला। भागलपुर की इस तस्वीर ने हर आंख को नम कर दिया है। सवाल सिर्फ एक—आखिर उस मासूम का कसूर क्या था? आए दिन ऐसी वारदात से सिर्फ इंसानियत ही नहीं बल्कि एक मां का ममत्व भी कलंकित हो रहा है। 

कूड़े के ठेले में मिला शव, इलाके में हड़कंप

भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित ललमटिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब श्री चंपापुर दिगंबर जैन मंदिर के पास नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले ठेले में 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। सफाईकर्मियों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान, परिवार में मचा कोहराम

मृतक की पहचान मोहम्मद इजहार के पुत्र मोहम्मद शमीर के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, शमीर के पिता ललमटिया चौक के पास एक मीट की दुकान में काम करते हैं। मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका गम में डूब गया।

हत्या की आशंका, साक्ष्य मिटाने की साजिश?

परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात अपराधी ने बच्चे की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को कूड़े के ठेले में फेंक दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

पुलिस और FSL टीम मौके पर, जांच तेज

मामले की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस और FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि शव को ठेले में कब और किसने डाला।

आक्रोशित लोगों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस दर्दनाक घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।


मासूम शमीर की मौत ने पूरे ललमटिया क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है—जहां अब सिर्फ सन्नाटा है और हर आंख में एक ही सवाल… आखिर क्यों ?

संबंधित सामग्री

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित तपस्वी हॉस्पिटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

तीन महीने तक बेली ब्रिज पर ब्रेक, भागलपुर-नवगछिया के बीच अब जलमार्ग बनेगा लाइफलाइन

तीन महीने तक बेली ब्रिज पर ब्रेक, भागलपुर-नवगछिया के बीच अब जलमार्ग बनेगा लाइफलाइन

भागलपुर विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन के लिए बनाए गए बेली ब्रिज पर आज रात 12 बजे से परिचालन बंद हो जाएगा।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

बिहार में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद

बिहार में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस बरामद

भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।