संजय कुमार/न्यूज11 भारत
बेगूसराय/डेस्क: बेगूसराय जिला के शाहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम गांव में एसटीएफ और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई. गुप्त सूचना के आधार पर 21 नवंबर 2025 को देर शाम छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस को अमित कुमार गुप्ता के घर के तरफ आते देख अपराधकर्मियों के द्वारा अचानक फायरिंग करना शुरू कर दिया. पुलिस द्वारा आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में अपराधी शिवदत्त राय घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक देसी कार्बाइन एवं दो गोली बरामद किया गया.
घायल अपराधी शिव दत्त राय को इलाज हेतु पुलिस द्वारा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी द्वारा बताया गया कि उसके साथी अमित कुमार गुप्ता, नवनीत कुमार, सोनू कुमार एवं तीन अज्ञात व्यक्ति जिसका नाम नहीं जानते. मुठभेड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. गिरफ्तार अभियुक्त के बताएं अनुसार अमित कुमार गुप्ता के घर में छापेमारी की गई. जहां से मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया गया. हथियार बनाने का सामान, कई अग्नेयास्त्र, चांदी सोने जैसे जेवर, नगद रुपया, मोबाइल, मोटरसाइकिल, ई रिक्शा एवं कोडिंग सिरप बरामद एवं जप्त किया गया. घटित घटना के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बेगूसराय स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किए, तथा घटनास्थल पर उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया, थाना अध्यक्ष साहेब पुरकमाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मोबाइल एफएसएल टीम बेगूसराय घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया, थाना अध्यक्ष साहेबपुर कमाल के द्वारा आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सुपारी किलिंग के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में बहन की आत्महत्या का बदला लेना चाहता था प्रिंस