Friday, Aug 15 2025 | Time 01:14 Hrs(IST)
झारखंड


बुंडू के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसायी प्रेम शंकर सिंह का निधन

बुंडू के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसायी प्रेम शंकर सिंह का निधन
अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत 




बुंडू/डेस्क: प्रखंड के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं जाने-माने व्यवसायी श्री प्रेम शंकर सिंह का निधन आज प्रातः 3:00 बजे उनके निवास स्थान बुंडू पेट्रोल पंप पर हो गया. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं. परिजनों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका जन्म 23 अक्टूबर 1943 को हुआ था और वह 81 वर्ष के थे. श्री सिंह का राजनीतिक जीवन भी काफी रोचक और प्रेरणादायक रहा. कई नेता और दिग्गज आज उन्हीं के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन की बदौलत राजनीति में अपनी पहचान बना चुके हैं. सिंह न केवल व्यापार जगत में एक सशक्त पहचान रखते थे, बल्कि अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, सेवा भाव और जनहित के कार्यों के लिए भी समाज में अत्यंत लोकप्रिय थे. उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी और समाज में सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया.

नगरवासियों और परिचितों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है.

 


 

अधिक खबरें
सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने लोकसभाध्यक्ष के सामने उठाया झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मुद्दा
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 10:44 PM

गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला के समक्ष झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ विशेषाधिकार का मुद्दा उठाया है. पत्र के माध्यम से निशिकांत दुबे ने लोकसभाध्यक्ष को जानकारी दी कि

गुरुजी के श्राद्ध कर्म की तैयारियां ज़ोरों पर
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 9:28 PM

स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पारंपरिक श्राद्ध कर्म की तैयारियां पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ चल रही हैं

भरनो में स्वतंत्रता दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरी देशभक्ति की छटा
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 8:46 PM

भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा गांव स्थित अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से सराबोर चित्र प्रस्तुत किए.

स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ गरीब महिला का इलाज करवाने बोकारो थर्मल पहुंचे बेरमो बीडीओ
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 8:13 PM

बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ गोविंदपुर सी पंचायत पहुंचे थे. उन्होंने एक गरीब बुजुर्ग महिला वीणा देवी का इलाज करवाया. गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकाश सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि

रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार के नेतृत्व में स्पाइनल ट्यूमर का किया गया सफल ऑपरेशन
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 7:40 PM

रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार और न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने एक अत्यंत जटिल और जोखिमपूर्ण स्पाइनल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया.