झारखंडPosted at: जुलाई 24, 2025 पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गढ़वा पहुंचे, दिवंगत नेता ददई दुबे को किया नमन, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मजदूरों के नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) के गढ़वा के चोका स्थित पैतृक आवास पहुंचे. यहां उनकी तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.