मजदूर दिवस के दिन मजदूर की हत्या, राजमिस्त्री को गली में दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला,...

मजदूर दिवस के दिन मजदूर की हत्या, राजमिस्त्री को गली में दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला, CCTV में कैद हुई मर्डर की पूरी वारदात

पटना के बुद्धा कॉलोनी में शादी की खुशियां मातम में बदलीं। चाय पीने निकले राजमिस्त्री की 6 लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खौफनाक वारदात CCTV में कैद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

मजदूर दिवस के दिन मजदूर की हत्या राजमिस्त्री को गली में दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला cctv में कैद हुई मर्डर की पूरी वारदात

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत राजा पुल इलाके में शुक्रवार की सुबह सनसनी फैल गई। मजदूर दिवस के दिन एक मेहनतकश राजमिस्त्री, 31 वर्षीय शिव शंकर चौहान की नृशंस हत्या कर दी गई। शिव शंकर गुरुवार रात तक अपने परिवार के साथ घर में हो रही शादी की रस्मों में मग्न थे। रात 2 बजे तक मेहंदी का उत्सव चला, जिसके बाद पूरा परिवार सो गया। सुबह करीब 4 बजे शिव शंकर चाय के लिए निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; सुबह 6 बजे परिजनों को उनकी सड़क किनारे पड़ी लाश मिलने की खबर मिली।

5 बदमाशों और एक महिला ने मिलकर ली जान

इस हत्याकांड का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह 5 पुरुष और एक महिला मिलकर शिव शंकर को गली में दौड़ा रहे हैं और फिर घेरकर उन पर जानलेवा हमला कर देते हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के वक्त पास में ही हल्दी की रस्म चल रही थी, उसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, इतनी बेरहमी से की गई इस हत्या की असली वजह अब तक रहस्य बनी हुई है।

मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

शिव शंकर अपने पीछे पत्नी अर्चना देवी और दो मासूम बच्चों (9 साल की बेटी और 5 साल का बेटा) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। जिस घर से शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब सिर्फ चीखें सुनाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों में पुलिस के इकबाल को लेकर भारी आक्रोश है कि कैसे सरेराह बदमाशों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला।

जांच में जुटी पुलिस: FSL टीम ने जुटाए सबूत, आरोपियों की तलाश तेज

वारदात की जानकारी मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

पटना में हॉलीवुड स्टाइल में अकेले देता था चोरी को अंजाम, काली कमाई से ननिहाल में खड़ा किया महल

बिहार

पटना में हॉलीवुड स्टाइल में अकेले देता था चोरी को अंजाम, काली कमाई से ननिहाल में खड़ा किया महल

पटना का शातिर चोर कल्लू गिरफ्तार, जो 10 साल से अकेले ही चोरियां कर रहा था। चोरी के पैसों से ननिहाल में बनाया महल। पुलिस ने लाखों की नकदी और गहने बरामद किए। हॉलीवुड फिल्म जैसा था अंदाज।

पटना में स्कूल ड्रेस पहनकर दूध देने गई थी 10 साल की रोशनी, घर के पास ही कंबल में लिपटी मिली लाश!

बिहार

पटना में स्कूल ड्रेस पहनकर दूध देने गई थी 10 साल की रोशनी, घर के पास ही कंबल में लिपटी मिली लाश!

पटना में स्कूल ड्रेस पहनी 10 साल की बच्ची की हत्या से सनसनी। दूध देने निकली मासूम की लाश घर के पास कंबल में लिपटी मिली। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से जांच में जुटी है

यह आत्‍महत्‍या नहीं, हत्‍या है.. पटना छात्रा मौत मामले में परिवार का आरोप, कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

बिहार

यह आत्‍महत्‍या नहीं, हत्‍या है.. पटना छात्रा मौत मामले में परिवार का आरोप, कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR