बेटी की शादी की खुशियों पर गैस किल्लत का ग्रहण, बेबस मां ने भगलपुर डीएम से लगाई गुहार

बेटी की शादी की खुशियों पर गैस किल्लत का ग्रहण, बेबस मां ने भगलपुर डीएम से लगाई गुहार

भागलपुर की सुनीता देवी की बेटी की शादी 17 अप्रैल को है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलिंडर की भारी किल्लत ने खुशियों में खलल डाल दिया है। बेबस मां ने अब जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

बेटी की शादी की खुशियों पर गैस किल्लत का ग्रहण बेबस मां ने भगलपुर डीएम से लगाई गुहार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: एक मां के लिए उसकी बेटी की शादी जिंदगी का सबसे बड़ा उत्सव होता है। घर में खुशियों का माहौल है, शहनाइयां बजने को तैयार हैं, लेकिन भागलपुर की सुनीता देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बेबसी के आंसू भी हैं। 17 अप्रैल को उनकी बेटी का विवाह होना तय है, पर रसोई का चूल्हा कैसे जलेगा, इस एक सवाल ने पूरे परिवार की नींद उड़ा दी है।

तैयारियां पूरी, लेकिन चूल्हे की आंच पर संकट

अम्बई मारुफचक की रहने वाली सुनीता देवी के घर में शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं। कपड़ों से लेकर निमंत्रण पत्र तक सब कुछ बंट चुका है। घर को भी सजाया जा चुका है, लेकिन इस भव्य आयोजन के बीच गैस सिलिंडर की भारी कमी एक बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो गई है। सुनीता देवी का कहना है कि घर में घरेलू गैस तो है, लेकिन सैकड़ों मेहमानों के लिए खाना बनाने हेतु कम से कम चार कमर्शियल सिलिंडर की सख्त जरूरत है।

"गैस नहीं मिली, तो मेहमानों के सामने क्या रह जाएगी इज़्जत?"

सुनीता देवी ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि जब उन्होंने गैस एजेंसी से संपर्क किया, तो वहां से स्टॉक न होने की बात कहकर उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया। एक मां की चिंता जायज है कि अगर ऐन वक्त पर सिलिंडर नहीं मिले, तो बारातियों और मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था कैसे होगी। उन्होंने सिसकते हुए कहा, "समाज में इज्जत का सवाल है। अगर मेहमानों को खाना नहीं खिला पाई, तो हम क्या जवाब देंगे?"

गैस एजेंसी से निराशा हाथ लगने के बाद सुनीता देवी ने अब सीधे जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने जिला पदाधिकारी और आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई है कि उन्हें उचित मूल्य पर कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं। इस मामले पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने आश्वासन दिया है कि महिला के आवेदन पर वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच बिहार में मौसम ने ली करवट, 24 घंटे में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

बिहार

Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच बिहार में मौसम ने ली करवट, 24 घंटे में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राज्य भर में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में कई स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है।

भागलपुर में शूटआउट! कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद को बनाया निशाना, मौत

बिहार

भागलपुर में शूटआउट! कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद को बनाया निशाना, मौत

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद में अपराधियों ने अचानक गोलीबारी कर दी। इस घटना में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar Transfer Posting: सम्राट सरकार ने किए बड़े बदलाव, 11 BAS अफसर इधर-उधर… जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

राजनीति

Bihar Transfer Posting: सम्राट सरकार ने किए बड़े बदलाव, 11 BAS अफसर इधर-उधर… जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

बिहार में 11 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर कई जिलों में नई तैनाती तय की है।

निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई, घूस लेते असिस्टेंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार

बिहार

निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई, घूस लेते असिस्टेंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार

पटना में मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय में निगरानी विभाग ने छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में असिस्टेंट रजिस्ट्रार सनाउल्लाह को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime: घर से बुलाकर पहले खाना खिलाया, फिर उतार दिया मौत के घाट

बिहार

Bihar Crime: घर से बुलाकर पहले खाना खिलाया, फिर उतार दिया मौत के घाट

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। खाना खाने के बहाने घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया।