'महिला आक्रोश मशाल यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं ने प्रचंड उपस्थिति दर्ज कर जताया आक्रोश

'महिला आक्रोश मशाल यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं ने प्रचंड उपस्थिति दर्ज कर जताया आक्रोश

नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू

महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब महिलाओं ने प्रचंड उपस्थिति दर्ज कर जताया आक्रोश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में भाजपा, महिला मोर्चा, रांची महानगर–जिला के तत्वावधान में आयोजित “महिला आक्रोश मशाल यात्रा” ऐतिहासिक रूप से सफल रही. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई इस मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी सम्मान और अधिकारों के पक्ष में अपनी सशक्त आवाज बुलंद की.

महिला आरक्षण बिल को संसद में रोकने के मुद्दे पर इंडी गठबंधन के विरोध में महिलाओं का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला. पूरे मार्ग में “नारी सम्मान – हमारा अधिकार” जैसे नारों के साथ मातृशक्ति ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और संघर्ष का परिचय दिया. यह मशाल यात्रा झारखंड में नारी शक्ति के बढ़ते आत्मविश्वास, एकता और संघर्ष के संकल्प का सशक्त उदाहरण बनी.

इस अवसर पर मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की मातृशक्ति के साथ अन्याय किया है. झारखंड की धरती से आज यह स्पष्ट संदेश गया है कि नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं, लेकिन विपक्ष अपनी संकीर्ण राजनीति के कारण महिलाओं के अधिकारों में बाधा डाल रहा है. आज की यह मशाल यात्रा उसी अन्याय के खिलाफ एक जनआंदोलन है. झारखंड की महिलाएं अब चुप बैठने वाली नहीं है. नारी शक्ति अब विपक्षी दलों के चेहरा को बेनकाब करेंगी.

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि झारखंड की महिलाएं अब जाग चुकी हैं और अपने सम्मान एवं अधिकारों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं. यह आक्रोश मशाल यात्रा नारी शक्ति की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक है.

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, रांची के विधायक सीपी सिंह, महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, आरती कुजूर, सीमा शर्मा, शोभा यादव, काजल प्रधान, सुचिता सिंह, पायल सोनी, वीणा मिश्रा, अनीता वर्मा, अर्चना सिंह, रेखा महतो, सुमन सिंह, लवली पाठक, बबीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.

संबंधित सामग्री

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

झारखंड

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

झारखंड

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

झारखंड

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस