बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार के सुपौल जिले में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

घटनास्थल की तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेपट्टी पंचायत सरकार भवन के पास NH-327 पर मंगलवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक (कंटेनर) और बाइक की आमने-सामने  की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

कैसे हुआ हादसा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक रानीगंज से जदिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

मृतकों के नाम 

इस हादसे में मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना इलाके के सुखासन निवासी जेबा (19) और मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना इलाके के पुरैनी निवासी मोहम्मद अरवाज (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। 

कंटेनर की हो रही जांच 

घटना की सूचना मिलते ही जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। जदिया थानाध्यक्ष नन्द किशोर ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कंटेनर में क्या लदा था और वह कहां से आ रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

बिहार

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

पटना-भोजपुर-सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण से पटना से सासाराम तक का चार घंटे का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार के जमुई जिले में झगड़े को खत्म कराने गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार में लोकसेवा आयोग की परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि करती दो महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ब्लूटूथ और आंसर शीट भी बरामद किया गया है।

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

बिहार

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

पटना में रामकृष्णनगर आभूषण दुकान डकैती के आरोपी दिलीप का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों में भी मिलेगा कुकिंग कोयला, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों में भी मिलेगा कुकिंग कोयला, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार में अब जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों में गेहूं-चावल के साथ-साथ कुकिंग कोयला भी उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोइ गैस की कमी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।