कार्रवाई

पशु तस्करी के खिलाफ बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 मवेशी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

पशु तस्करी के खिलाफ मोहनिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से 27 मवेशियों को बरामद किया है। 

By : Rani Thakur
पशु तस्करी के खिलाफ बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 मवेशी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पशु तस्करी के खिलाफ मोहनिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से 27 मवेशियों को बरामद किया है। मवेशियों को वाहनों में क्रूरतापूर्वक और बेहद तंग तरीके से लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य पिकअप के चालक व सहचालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों पिकअप वाहनों को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि गुप्त सूचना के आधार पर दसौती मोड़ के समीप वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान तीन पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। जांच में तीनों वाहनों से कुल 27 मवेशी बरामद हुए। इनमें गाय और बछड़े शामिल हैं। वाहनों में मवेशियों को क्षमता से अधिक और काफी तंग तरीके से लादा गया था।

मामले में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी मो. ईमादुद्दीन, पिता मो. सलीमुद्दीन और अरमान कुरैशी, पिता मुनौअर कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ईमादुद्दीन पिकअप का चालक और अरमान कुरैशी सहचालक है। वहीं, दो अन्य वाहनों के चालक और सहचालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।

कैमूर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप है। मुख्य मार्गों पर सख्ती बढ़ने के कारण तस्कर अब लिंक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे फोन पर बताया कि तीन पिकअप से 27 मवेशियों को जब्त किया गया है और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।