सुबह-सुबह रोसड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित वाहन ने 6 वर्षीय मासूम को रौंदा 

By : News11 Bharat
सुबह-सुबह रोसड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित वाहन ने 6 वर्षीय मासूम को रौंदा 

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क:
रोसड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी भिरहा में सुबह सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे की पहचान चनन्दन कुमार के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है, जो भिरहा गांव का ही रहने वाला था. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. 

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने घर के पास सड़क पर खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा. हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँची. पुलिस के पहुँचते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया. वही ग्रामीणों ने ​फरार चालक की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाने और ​पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा और ​सड़क पर स्पीड ब्रेकर और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण करने की मांग कर रहे थे. ​मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़े: औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती की मौत, सदर अस्पताल में कुछ देर हंगामा
 
संबंधित सामग्री

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है. राजधानी तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है.

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .

BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर का आज गुरुवार सुबह निधन हो गया.

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

गुरुजी आवास से बेहद ही भावुक करने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मां को खोने के बाद सीएम हेमंत सोरेन फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.